{"_id":"5f8c3cac24edec56385ef7a1","slug":"three-corona-patient-died-and-many-people-got-positive-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में सीएमओ सहित मिले 18 कोरोना संक्रमित, तीन मरीजों ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में सीएमओ सहित मिले 18 कोरोना संक्रमित, तीन मरीजों ने गंवाई जान
Sun, 18 Oct 2020 06:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 18 Oct 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण की बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई जांच रिपोर्ट में सीएमओ सहित 18 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं रविवार को कोरोना से ओपेक चिकित्सालय कैली में तीन की मौत हो गई है, जिससे मृतकों की संख्या 80 पहुंच गई है।
विज्ञापन
अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4221 पहुंच गई है।जबकि 57 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल 3817 लोगों की निगेटिव आ चुकी है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 324 पहुंच गई है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने किया है।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि जिले से 151826 लोगों का श्वाब जांच के लिए भेजा गया था। इसमें 150563 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त की जा चुकी है। 146342 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 1263 लोगों की रिपोर्ट का प्रशासन इंतजार कर रहा है। कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिले भर में 170 स्थान को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 92, हर्रैया में 64, भानपुर में पांच व रुधौली में नौ कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में सामान्य रुप से जनजीवन प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। पिछले दो दिनों में मात्र 40 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि यह संख्या पहले अधिक थी। डीएम के अनुसार जिले में अधिक से अधिक जांच कराई जा रही है। संक्रमित लोगों के लिए होम आइसोलेशन के अलावा ओपेक चिकित्सालय कैली, लेबल वन के अस्पताल मुंडेरवा, परशुरामपुर व दो निजी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करा कर उनका बेहतर इलाज कराया जा रहा है।