फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur corona active case update on today 17 october

कोरोना अपडेट: गोरखपुर में 21 दिन बाद मिले तीन कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस की संख्या हुई पांच

Mon, 18 Oct 2021 10:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 Oct 2021 10:27 AM IST
सार

चिंता की बात यह है कि तीनों मरीजों में किसी की भी ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में विभाग ने आशंका जताई है कि अब भी जिले में संक्रमित हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur corona active case update on today 17 october
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना संक्रमण के मामले गोरखपुर जिले से खत्म हो गए थे। इस बीच एक बार फिर कोरोना मरीजों की दस्तक ने विभाग के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। रविवार को 21 दिन बाद तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद से जिले में एक्टिव केस की संख्या दो से बढ़कर पांच हो गई है।
विज्ञापन


चिंता की बात यह है कि तीनों मरीजों में किसी की भी ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में विभाग ने आशंका जताई है कि अब भी जिले में संक्रमित हैं। जानकारी के मुताबिक, संक्रमित मरीजों में एक 27 वर्ष का युवक है और दो बुजुर्ग महिलाएं हैं। महिलाओं की उम्र 60 और 70 वर्ष है। तीनों मरीज जिले के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि तीन मरीज मिलने के बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 59429 हो गई है। इसमें 58576 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस पांच हो गए हैं। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed