{"_id":"616c8028af0c5008687c81b2","slug":"three-corona-infected-found-after-21-days-gorakhpur-city-news-gkp4132015122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अपडेट: गोरखपुर में 21 दिन बाद मिले तीन कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस की संख्या हुई पांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अपडेट: गोरखपुर में 21 दिन बाद मिले तीन कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस की संख्या हुई पांच
Mon, 18 Oct 2021 10:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:27 AM IST
सार
चिंता की बात यह है कि तीनों मरीजों में किसी की भी ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में विभाग ने आशंका जताई है कि अब भी जिले में संक्रमित हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के मामले गोरखपुर जिले से खत्म हो गए थे। इस बीच एक बार फिर कोरोना मरीजों की दस्तक ने विभाग के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। रविवार को 21 दिन बाद तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद से जिले में एक्टिव केस की संख्या दो से बढ़कर पांच हो गई है।
चिंता की बात यह है कि तीनों मरीजों में किसी की भी ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में विभाग ने आशंका जताई है कि अब भी जिले में संक्रमित हैं। जानकारी के मुताबिक, संक्रमित मरीजों में एक 27 वर्ष का युवक है और दो बुजुर्ग महिलाएं हैं। महिलाओं की उम्र 60 और 70 वर्ष है। तीनों मरीज जिले के ही रहने वाले हैं।
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि तीन मरीज मिलने के बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 59429 हो गई है। इसमें 58576 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस पांच हो गए हैं। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं।