फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three children abducted from Kusamhi, escaped on the way

कुसम्ही से तीन बच्चों का अपहरण कर भागे, रास्ते में छोड़ा

Sat, 30 Jan 2021 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Three children abducted from Kusamhi, escaped on the way
कुसम्ही से तीन बच्चों का अपहरण कर भागे, रास्ते में छोड़ा
विज्ञापन

कुसम्ही बाजार (गोरखपुर)। खोराबार इलाके से दो बहन और एक भाई का अपहरण कर भाग रहे बाइक सवार खुद को गांव वालों से घिरा देख बच्चों को पिपराइच इलाके में छोड़कर फरार हो गए। बच्चे अपने घरवालों का नाम नहीं बता पा रहे थे, तो एक युवक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कुसम्ही के कुछ लोगों ने वीडियो देखकर घरवालों को सूचना दी और परिजन बच्चों को लेकर आए। हालांकि पुलिस को सूचना नहीं दी, क्योंकि बच्चे मिल गए थे।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जनपद के हाटा के पकड़िया निवासी मोहन चौहान कुसम्ही में रहकर मजदूरी करते हैं। परिवार भी साथ रहता है। बेटी मनीषा (9), सरिता (7) और बेटा सन्नी (5) शुक्रवार को साइकिल चला रहे थे। साइकिल चलाते हुए ही तीनों पास के ही ईंट-भट्ठा की ओर चले गए। इस बीच बाइक सवार दो युवक आए। युवकों ने भाई-बहनों को दस-दस रुपये और टॉफी देकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद पिपराइच रोड पर जाने लगे। उनौला क्रॉसिंग से पहले ब्रेकर पड़ा, लेकिन चालक ने बाइक की गति कम नहीं की। नतीजा रहा कि बाइक पर बैठी सात वर्षीय सरिता उछल कर नीचे गिर पड़ी। आसपास के ग्रामीणों ने बच्ची के गिरने पर शोर मचाया, लेकिन बाइक सवार नहीं रुके। संदेह होने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दी। इससे घबराए बाइक सवार, मनीषा व सन्नी को भी उतारकर भाग निकले।
विज्ञापन

सहमे बच्चे रोने लगे तो ग्रामीणों ने परिचय पूछा। बच्चे माता-पिता का नाम नहीं बता पा रहे थे। सिर्फ इतना कह रहे थे कि वे प्राथमिक विद्यालय कुसम्ही में पढ़ते हैं। इसके बाद एक युवक ने तीनों का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ देर में ही घटना की जानकारी परिजनों को मिल गई। परिजन पहुंचे और बच्चों को लेकर घर आए। आरोप है कि पुलिस इस घटनाक्रम से वाकिफ होने के बाद भी बाइक सवारों की तलाश में सक्रिय नहीं हुई। हालांकि परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। उधर, पुलिस ने पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed