फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three child molesters abscond from observation home

Gorakhpur News : संप्रेक्षण गृह से तीन बाल अपचारी फरार

Wed, 28 Aug 2024 04:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Three child molesters abscond from observation home
छत की सीढ़ी पर लगा ताला तोड़कर भागे अपचारी
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी ने पहुंचकर ली मामले की जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सूर्यकुंड स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में छत की सीढ़ी पर लगा ताला तोड़कर तीन अपचारी मंगलवार की भाेर में फरार हो गए। सुबह आठ बजे घटना की जानकारी होने पर अधीक्षक ने पहले खोजबीन की, उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। दोपहर में यहां डीएम व एसएसपी ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में गाेरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज जिले के 205 अपचारी निरुद्ध हैं। लूट के केस में 10 माह से निरुद्ध कैंपियरगंज, आर्म्स एक्ट में पकड़े गए चौरीचौरा व दुष्कर्म के मामले में निरुद्ध महराजगंज जिले के अपचारी ने भोर में लोहे की राड से छत की सीढ़ी पर लगा ताला तोड़ दिया। आशंका जताई जा रही है कि छत से कूदकर तीनों भाग गए।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे गिनती के समय कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई तो अधीक्षक को बताया। छानबीन करने पर पता चला कि तीनों छत के रास्ते भागे हैं। अधीक्षक ने पहले तलाश की, लेकिन पता नहीं चलने पर इसकी जानकारी तिवारीपुर थाने को दी। पुलिस ने बाल संप्रेक्षण गृह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा, परंतु पता नहीं चल सका। दोपहर में डीएम कृष्णा करुणेश व एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed