फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three cattle smugglers arrested during police encounter in Gorakhpur

गोरखपुर: पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, एक पिकप, दो बाइक, देसी तमंचा व कारतूस बरामद

Tue, 13 Jul 2021 06:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Jul 2021 06:14 PM IST
सार

पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Three cattle smugglers arrested during police encounter in Gorakhpur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र से पशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह और मुकामी पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के बाद चौरीचौरा पुलिस ने तीन पशु तस्करों को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के पास से बिना नंबर की एक पिकप, चोरी की दो मोटरसाइकिल और देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश व पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी व सीओ चौरीचौरा के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत चौरीचौरा पुलिस को सफलता मिली है। 
विज्ञापन


चौरीचौरा पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबित सोमवार की रात चौकी प्रभारी सोनबरसा मदन मोहन मिश्रा अपने हमराही उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव, विकासनाथ, हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव, हीरा सिंह यादव, कांस्टेबल विनीत कुमार, राहुल यादव, रविन्द्र यादव, रजनीश दुबे के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे कि मुखबीर से सूचना मिली कि सेंट जोसफ स्कूल से छपरा मंसूर की तरफ जाने वाली सड़क पर नहर पुलिया के पास कुछ पशु तस्कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि एक गाड़ी की रोशनी पुलिया की तरफ से आ रही है। गाड़ी को जब रोकने का प्रयास किया गया तो पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने अपने को बचाते हुए तीन पशु तस्करों को गाड़ी सहित पकड़ लिया। 

पकड़े गए पशु तस्करों की पहचान जितेंद्र व सिकन्दर पुत्र विभूती निवासी छोटी रेतवहिया थाना पिपराइच व रामलखन निषाद पुत्र अर्जुन निषाद निवासी कठउर थाना रामगढ़ताल के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए पशु तस्कर चोरी के वाहन से क्षेत्र में पहुंचते थे और क्षेत्र के घुमन्तू या दरवाजे पर बंधे पशुओं को चुरा कर एक जगह इकट्ठा करते थे और उनकी तस्करी करते थे। 


पुलिस ने पकड़े गए पशु तस्करों के पास से बिना नम्बर की एक पिकप, चोरी की दो बाइक, 315 बोर का एक देशी तमंचा, 315 बोर का एक जिंदा व एक फायर शुदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 307, 419, 420, 473 व 41/411 और 3/25 आर्म्स ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed