{"_id":"6a9dd1344bea957dfa09e694","slug":"three-cattle-recovered-preparations-were-underway-to-transport-them-across-the-ghaghara-river-into-bihar-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1442552-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीन गोवंश बरामद, घाघरा पार कर बिहार ले जाने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीन गोवंश बरामद, घाघरा पार कर बिहार ले जाने की थी तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़हलगंज। गोवंशीय पशुओं की तस्करी के मामले में बड़हलगंज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तीन गोवंशीय पशु भी बरामद किए। दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार रात उपनिरीक्षक जय प्रकाश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि रामनगर डुमरी पावर हाउस के पास कुछ लोग गोवंशीय पशुओं को बांधकर रखे हैं और उन्हें नाव से घाघरा नदी पार कर बिहार ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। रामनगर डेरवा, बड़हलगंज निवासी रामबेलास यादव और नकियहवा परसिया, देवरिया निवासी छांगुर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं नेतवारपट्टी, बड़हलगंज निवासी रामा यादव और विग्रहपुर, मऊ निवासी राजकुमार यादव मौके से भाग गए। पूछताछ में आरोपियों ने पशुओं को घाघरा नदी के रास्ते बिहार ले जाने के लिए एकत्र करने की बात बताई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।