फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three BJP councilors will become members of executive in nagar nigam Gorakhpur

पहली बार कार्यकारिणी सदस्य बनेंगे भाजपा के तीन पार्षद, ऐसे तय किया जाएगा उपसभापति का नाम

Sun, 17 Jan 2021 12:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 Jan 2021 12:27 AM IST
सार

  • पार्षद संतराज शर्मा, बबलू गुप्ता, राजेंद्र तिवारी व चंद्र प्रकाश सिंह गोली में से तीन नाम होंगे फाइनल
  • कार्यकारिणी गठन के बाद उपसभापति का नाम तय किया जाएगा

विज्ञापन
three BJP councilors will become members of executive in nagar nigam Gorakhpur
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर में भाजपा पार्षदों का नगर निगम कार्यकारिणी में जाना तय है। इसके लिए चार नामों पर चर्चा हुई है। तीन नाम जल्द ही फाइनल होंगे। एक पार्षद को अगली कार्यकारिणी का सदस्य बनाया जाएगा। जो रणनीति बनी है, उसके मुताबिक तीन पार्षद पहली बार कार्यकारिणी के सदस्य बनेंगे।
विज्ञापन

 
नगर निगम की कार्यकारिणी का गठन नए सिरे से होगा, फिर उपसभापति का चुनाव कराया जाएगा। इसी सिलसिले में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, मेयर सीताराम जायसवाल और महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने गत शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की मौजूदगी में तय हुआ कि जो पार्षद कार्यकारिणी के सदस्य नहीं बने हैं, उन्हीं को मौका दिया जाएगा। जानकारी ली गई तो पता चला कि संतराज शर्मा, चंद्र प्रकाश सिंह ’गोली’,  राजेंद्र तिवारी और बबलू गुप्ता कार्यकारिणी के सदस्य नहीं बन सके हैं। लिहाजा, इन्हीं चार में से तीन को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया जाएगा। एक पार्षद को अभी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि जो पार्षद बच जाएंगे, उन्हें अगली कार्यकारिणी का सदस्य बनाया जाएगा। उपसभापति के नाम पर अभी तक मुहर नहीं लगी है। कार्यकारिणी चुनाव के बाद पार्टी पदाधिकारी, मेयर व पार्षद बैठेंगे, फिर उपसभापति के उम्मीदवार के नाम का एलान किया जाएगा। संख्या बल के हिसाब से उपसभापति के चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed