{"_id":"6002dc90d8d79f726a762798","slug":"three-bjp-councilors-will-become-members-of-executive-in-nagar-nigam-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार कार्यकारिणी सदस्य बनेंगे भाजपा के तीन पार्षद, ऐसे तय किया जाएगा उपसभापति का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार कार्यकारिणी सदस्य बनेंगे भाजपा के तीन पार्षद, ऐसे तय किया जाएगा उपसभापति का नाम
Sun, 17 Jan 2021 12:27 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:27 AM IST
सार
- पार्षद संतराज शर्मा, बबलू गुप्ता, राजेंद्र तिवारी व चंद्र प्रकाश सिंह गोली में से तीन नाम होंगे फाइनल
- कार्यकारिणी गठन के बाद उपसभापति का नाम तय किया जाएगा
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में भाजपा पार्षदों का नगर निगम कार्यकारिणी में जाना तय है। इसके लिए चार नामों पर चर्चा हुई है। तीन नाम जल्द ही फाइनल होंगे। एक पार्षद को अगली कार्यकारिणी का सदस्य बनाया जाएगा। जो रणनीति बनी है, उसके मुताबिक तीन पार्षद पहली बार कार्यकारिणी के सदस्य बनेंगे।
नगर निगम की कार्यकारिणी का गठन नए सिरे से होगा, फिर उपसभापति का चुनाव कराया जाएगा। इसी सिलसिले में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, मेयर सीताराम जायसवाल और महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने गत शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी।
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में तय हुआ कि जो पार्षद कार्यकारिणी के सदस्य नहीं बने हैं, उन्हीं को मौका दिया जाएगा। जानकारी ली गई तो पता चला कि संतराज शर्मा, चंद्र प्रकाश सिंह ’गोली’, राजेंद्र तिवारी और बबलू गुप्ता कार्यकारिणी के सदस्य नहीं बन सके हैं। लिहाजा, इन्हीं चार में से तीन को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया जाएगा। एक पार्षद को अभी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि जो पार्षद बच जाएंगे, उन्हें अगली कार्यकारिणी का सदस्य बनाया जाएगा। उपसभापति के नाम पर अभी तक मुहर नहीं लगी है। कार्यकारिणी चुनाव के बाद पार्टी पदाधिकारी, मेयर व पार्षद बैठेंगे, फिर उपसभापति के उम्मीदवार के नाम का एलान किया जाएगा। संख्या बल के हिसाब से उपसभापति के चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी दिख रहा है।