{"_id":"6a3eed11ebe0a10954093168","slug":"three-artists-from-the-abhiyan-theatre-group-selected-for-nsd-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1366444-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अभियान थिएटर ग्रुप के तीन कलाकारों का एनएसडी में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अभियान थिएटर ग्रुप के तीन कलाकारों का एनएसडी में चयन
Sat, 27 Jun 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
अवधेश कुमार, सुमितेंद्र कुमार और बैदेही शरण ने बढ़ाया गोरखपुर का मान
गोरखपुर। अभियान थिएटर ग्रुप ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। संस्था के तीन युवा कलाकारों का चयन नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के विभिन्न केंद्रों में हुआ है। इसे जिला और पूर्वांचल के रंगमंच के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
संस्था के कलाकार अवधेश कुमार का चयन एनएसडी नई दिल्ली, सुमितेंद्र कुमार का एनएसडी वाराणसी केंद्र और बैदेही शरण का एनएसडी सिक्किम केंद्र में हुआ है। फाइनल वर्कशॉप में 15 प्रतिभागियों में से तीन का चयन किया गया। इसी वर्ष सुमितेंद्र कुमार और बैदेही शरण का चयन भारतेन्दु नाट्य अकादमी में भी हुआ था।
संस्था के निदेशक श्रीनारायण पाण्डेय ने कहा कि यह सफलता केवल अभियान थिएटर ग्रुप की नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल के रंगमंच की उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित कलाकार भविष्य में भारतीय रंगमंच में नई पहचान बनाएंगे। इस उपलब्धि पर रंगकर्मियों और सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोगों ने संस्था और चयनित कलाकारों को बधाई दी है।