फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three arrested including couple with intoxicants

गोरखपुर: नशीली गोलियों के साथ दंपती समेत तीन गिरफ्तार, फिरोजाबाद के रहने वाले हैं आरोपी

Wed, 31 Aug 2022 12:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 31 Aug 2022 12:12 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को चौकी प्रभारी फर्टिलाइजर अमित उपाध्याय पुलिस टीम के साथ करीम नगर चौराहे के पास वाहन चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला सहित दो पुरुष आते दिखाई दिए।

विज्ञापन
Three arrested including couple with intoxicants
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पोर्ट्स कॉलेज के पास से मंगलवार को चिलुआताल पुलिस ने दंपती समेत तीन लोगों को नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि कमाकर लौटने वालों को निशाना बनाकर उनके खाने पीने के सामान में नशीली गोलियां मिलाकर लूट की घटना करते हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से 325 गोलियां बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र के पुलिया फौजी गली निवासी शंकर राठौर, उसकी पत्नी लक्ष्मी और श्याम लाल के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को चौकी प्रभारी फर्टिलाइजर अमित उपाध्याय पुलिस टीम के साथ करीम नगर चौराहे के पास वाहन चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पड़ताल कर रहे थे।
विज्ञापन


 इसी दौरान एक महिला सहित दो पुरुष आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की। शक के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोग घटना को अंजाम देने के बाद पूर्वोत्तर तथा पश्चिमी जिलों में चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed