{"_id":"630f02ebb3b7fb65805ef904","slug":"three-arrested-including-couple-with-intoxicants","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नशीली गोलियों के साथ दंपती समेत तीन गिरफ्तार, फिरोजाबाद के रहने वाले हैं आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नशीली गोलियों के साथ दंपती समेत तीन गिरफ्तार, फिरोजाबाद के रहने वाले हैं आरोपी
Wed, 31 Aug 2022 12:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:12 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को चौकी प्रभारी फर्टिलाइजर अमित उपाध्याय पुलिस टीम के साथ करीम नगर चौराहे के पास वाहन चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला सहित दो पुरुष आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पोर्ट्स कॉलेज के पास से मंगलवार को चिलुआताल पुलिस ने दंपती समेत तीन लोगों को नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि कमाकर लौटने वालों को निशाना बनाकर उनके खाने पीने के सामान में नशीली गोलियां मिलाकर लूट की घटना करते हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 325 गोलियां बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र के पुलिया फौजी गली निवासी शंकर राठौर, उसकी पत्नी लक्ष्मी और श्याम लाल के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को चौकी प्रभारी फर्टिलाइजर अमित उपाध्याय पुलिस टीम के साथ करीम नगर चौराहे के पास वाहन चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पड़ताल कर रहे थे।
इसी दौरान एक महिला सहित दो पुरुष आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की। शक के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोग घटना को अंजाम देने के बाद पूर्वोत्तर तथा पश्चिमी जिलों में चले जाते हैं।