फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three arrested for selling smack in Gorakhpur

गोरखपुर: साड़ी के बहाने स्मैक बेच रहे थे तीन लोग, ऐसे हो गया भंडाफोड़

Mon, 21 Jun 2021 08:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 21 Jun 2021 08:18 PM IST
सार

कैंट पुलिस को मिली कामयाबी, पुलिस ने भेजा जेल।

विज्ञापन
Three arrested for selling smack in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर में साड़ी बेचने के बहाने स्मैक का धंधा करने वाले तीन आरोपियों को कैंट पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों को रेलवे स्टेशन रोड से पकड़ा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया है। उनके पास से 6.80 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान फर्रुखाबाद के बह्मपुरी निवासी हीरा सिंह, धर्मेंद्र और लल्लन प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि कुछ लोग फेरीवाला बनकर अपने पास साड़ियां रखते हैं और साड़ी बेचने के बहाने स्मैक का धंधा कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस तरह की शिकायत आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और ऐसे फेरी वालों की तलाश में लग गई। सोमवार को पुलिस को सफलता मिल गई और फेरी वालों की जांच की गई तो उनके पास से साड़ियों के बीच में से स्मैक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पकड़े गए बदमाशों से मिला था सुराग
कैंट पुलिस के अनुसार, इसके पहले स्मैक के साथ पकड़े गए युवकों से जब पूछताछ की गई थी तो उन्होंने इसकी पुष्टि की थी मगर यह नहीं बताया था कि यह किस इलाके में रहते हैं। उनका कहना था कि यह सभी कहां रहते हैं इस बारे में जानकारी ही नहीं है मगर स्मैक का धंधा इस तरह से हो रहा है इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस जांच में लगी थी जिसकी वजह से सफलता मिली है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed