फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three arrested for cheating unemployed in name of sending them abroad

Gorakhpur News: विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगारों से जालसाजी करने वाले तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Sat, 11 Feb 2023 12:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Feb 2023 12:27 PM IST
सार

एसएसपी ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ में बेरोजगारों के साथ हुई ठगी की पांच घटना का पर्दाफाश हुआ।सभी के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की संपत्ति जबत कराई जाएगी। एसएसपी ने बताया कि जिले में सिर्फ 12 कंपनियां ही पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
Three arrested for cheating unemployed in name of sending them abroad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार में विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी करने वाले तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 63 पासपोर्ट, चोरी की दो बाइक, लैपटाप और अन्य दस्तावेज बरामद कर लिया है। सरगना समेत अन्य की तलाश चल रही है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवरिया के गौरीबाजार, देवकुआं निवासी खुर्शीद अंसारी, गौरीबाजार निवासी जमील खान व सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ के देबुरुआ निवासी दिनेश पासवान के रूप में हुई। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए जालसाजों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में विदेश भेजने के नाम पर ठगी किए जाने की शिकायत गोरखपुर व आसपास के जिलों में रहने वाले युवकों ने की थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि खोराबार के रामनगर कड़जहां में स्काई ट्रेवल्स एजेंसी का कार्यालय खोल ठगी करने का मामला सामने आया, लेकिन आरोपी युवकों ने भेद खुलने के बाद कुसम्ही बाजार में स्टार ट्रेवल्स एजेंसी के नाम से नया कार्यालय खोल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक थाना खोराबार कल्याण सिंह, स्वाट टीम प्रभारी मनीष यादव ने फोर्स के साथ छापा डाला कार्यालय में मौजूद आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी छह माह से बेरोजगार युवकों को खाड़ी देश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। गिरोह के सरगना चंदन कुमार की तलाश चल रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसएसपी ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ में बेरोजगारों के साथ हुई ठगी की पांच घटना का पर्दाफाश हुआ।सभी के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की संपत्ति जबत कराई जाएगी। एसएसपी ने बताया कि जिले में सिर्फ 12 कंपनियां ही पंजीकृत हैं।

 

खुर्शीद पांचवीं पास, तहजीब के खाते में लेते थे रुपये

गिरफ्तार आरोपी खुर्शीद कक्षा पांचवीं पास है। वह मुंबई में सिलाई का काम भी कर चुका है। वहां एक व्यक्ति से जान पहचान होने के बाछ छह माह पहले घर लौटने के बाद साथियों संग उसने खोराबार क्षेत्र में कार्यालय खोल बेरोजगारों युवकों के साथ ठगी शुरू कर दी। खाड़ी देश भेजने का झांसा देकर वह युवकों से 70 से 90 हजार रुपये लेते थे। पुलिस की जांच में पता चला कि तहजीब नाम के जिस युवक के खाते में रुपये जमा कराए जाते थे वह वाराणसी का रहने वाला है।खुर्शीद ने खाता खुलवाने के बाद एटीएम कार्ड अपने पास ले लिया था।

यह है वैध कंपनियां
अनुजतेच ओवरसीज, अशोक गोदाम रोड, गोरखपुर मैनपावर एसोसिएट्स अशोक गैस गोदाम रोड, एडवांसटेक मैनपावर ओवरसीज, गोवा मंडी गोलघर, सत्या इंटरनेशल मैनपावर एजेंसी रुस्तमपुर, ग्लोबल एसोसिएट्स महादेव झारखंडी, युनाइटेड मैनपावर, जंगल सिकरी खोराबार, ग्लोबन वेलडिंग ट्रेडिंग रेलवे लाइन कूड़ाघाट, आरजे इंटरनेशल सर्विस मेडिकल रोड, कबीर जी इंटरनेशनल सिघड़िया, विजन मैनपावर चौरीचौरा, हरिओम एसोसिएट इंजीनियरिंग कॉलेज, परफैक्ट ग्रुप इंजीनियरिंग कॉलेज वैध संस्था है। एसपी सिटी ने बताया इसके अलावा कोई भी वैध संस्था जिले में नहीं है।  विदेश मंत्रालय के वेबसाइट पर इन एजेंसियों का नाम है। उन्होंने अधिकृत एजेंसियों की जानकारी जिले के सभी थानेदारों को भेज दी गई है।इनके अलावा क्षेत्र में अगर कोई अन्य एजेंसी चल रही है तो उसके संचालक पर मुकदमा दर्ज होगा।

विदेश जाना हो तो यह करें
  • ई-माइग्रेट पोर्टल पर पंजीकृत भर्ती एजेंटों के माध्यम से ही विदेश जाने के लिए आवेदन करें।
  • विदेश में नौकरी के लिए पहले विदेशी नियुक्ता अधिपत्र का विवरण प्राप्त कर लें।
  • विदेश में रोजगार के लिए रोजगार वीजा पर ही यात्रा करें।

ई-माइग्रेट पोट्ल के यह हैं फायदे
  • विदेश जाने/रहने वाले व्यक्ति का महत्वपूर्ण डाटा ऑनलाइन लिया जाता है।
  • विदेश नियोक्ता और पंजीकृत एजेंट, दोनों ही सत्यापित होते हैं।
  • ई-माइग्रेट की मदद से विदेश जाने पर जालसाजी की संभावना नहीं होती है।
  • इसके माध्यम से विदेश जाने पर दस लाख का बीमा लाभ भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed