{"_id":"669c402290213bdf300d0817","slug":"three-arrested-for-beating-bus-driver-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-627531-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बस ड्राइवर को पीटने में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बस ड्राइवर को पीटने में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
बेलीपार पुलिस ने हत्या के प्रयास में दर्ज किया था केस
अमर उजाला ब्यूरो
महावीर छपरा। सेंवई बाजार में शुक्रवार को बस ड्राइवर की हुई पिटाई के आरोप में बेलीपार पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया। पुलिस हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। पकड़े गए आरोपियों में खोराबार के रामफेर निषाद, महराजगंज पड़तावल बाजार के सुनील राजभर और मुख्य आरोपी खोराबार निवासी सुग्रीव की पत्नी सुनीता शामिल है।
जानकारी के अनुसार, हैदराबाद से गोरखपुर के लिए सवारी लेकर चली एक बस में खोराबार थाना के लालपुर टीकर निवासी सुग्रीव निषाद अपने तीन साथियों के साथ गोरखपुर आने के लिए बैठा। रात में उसने बस में बैठी एक लड़की से छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी होने पर ड्राइवर ने सुग्रीव को चेतावनी देते हुए उसकी सीट बदल दी थी। बस में बैठे अन्य यात्रियों को जब भनक लगी तो वे सुग्रीव की पिटाई कर दिए। इसी नाराजगी में शुक्रवार को सेवई बाजार में सुग्रीव पक्ष के लोगों ने जुटकर ड्राइवर पर हमला कर दिया था।