फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three arrested for attempting to kidnap a minor, one escaped.

Gorakhpur News: नाबालिग के अपहरण की कोशिश में तीन गिरफ्तार, एक भागा

Mon, 15 Dec 2025 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for attempting to kidnap a minor, one escaped.
- बड़हलगंज पुलिस ने विवेचना में बढ़ाई पॉक्सो एक्ट की धारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़हलगंज। नाबालिग के अपहरण की कोशिश के तीन आरोपियों को पुलिस ने रविवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी भागा गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर बड़हलगंज पुलिस ने विवेचना में पाॅक्सो एक्ट की धारा बढ़ाकर आरोपियों पर कार्रवाई की। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी अमरनाथ साहनी, सनी साहनी और संदीप साहनी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी सुनील कुमार राय के अनुसार, एक गांव की नाबालिग का अपहरण करने की कोशिश की गई थी। पिता ने तहरीर देकर अमरनाथ साहनी, सनी साहनी, संदीप साहनी और छट्ठू साहनी पर आरोप लगाया था। बताया कि उनकी पुत्री गांव में स्थित मंदिर पर किसी कार्य से गई थी। इसी दौरान आरोपी बाइक से पहुंचे और उनकी बेटी को बैठाकर बड़हलगंज की तरफ ले जाने लगे। जानकारी होने पर वह आरोपियों का बाइक से पीछा किए। पिड़हनी के पास किसी तरह से उनकी बेटी ने बाइक से कूद गई थी। इससे उसके हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी भाग गए थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। इसमें आरोप की पुष्टि होने पर पाॅक्सो एक्ट की धारा बढ़ाते हुए तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी छट्ठू भागा हुआ है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed