{"_id":"653751f73b60a5b05d052ec5","slug":"three-accused-of-stealing-bars-from-factory-arrested-in-gorakhpur-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फैक्टरी से सरिया चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को कई दिनों से थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फैक्टरी से सरिया चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को कई दिनों से थी तलाश
Tue, 24 Oct 2023 10:41 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 24 Oct 2023 10:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सहजनवां पुलिस ने फैक्ट्री से 10.03 टन सरिया चोरी करने के तीन आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने सरिया को बेचकर मिले पांच लाख 65 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपियों की पहचान शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के हरनोखा निवासी सचिन सिंह, मदनापुर के कस्बा निवासी कुन्नू शर्मा उर्फ ईश्वरी और सहजनवां के तीतनपार निवासी विनय कुमार के रूप में हुई है।
आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने ट्रक मालिक को भी आरोपी बनाया है। जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के प्रबंधक ने केस दर्ज कराया था। उनका कहना है कि ट्रक से 10.03 टन सरिया (कीमत लगभग 5,66,695 रुपये) को गाजियाबाद ले जाकर चोरी कर लिया गया।
इस संबंध में ट्रांसपोर्टर से बात करने पर उसने धमकी भी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर नकद रुपये बरामद कर लिए। एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि अन्य आरोपी बनाए गए हैं, जिनके भूमिका की जांच की जा रही है।