{"_id":"618b70b502e5745381782c73","slug":"three-accused-of-attempted-murder-went-to-jail-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: हत्या की कोशिश करने वाले तीन आरोपी गए जेल, दो घटनाओं में थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: हत्या की कोशिश करने वाले तीन आरोपी गए जेल, दो घटनाओं में थी तलाश
Wed, 10 Nov 2021 12:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:41 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मंगलवार सुबह दीपक व किशन को चौरहिया गोला के पास गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपितों को कोतवाली व चिलुआताल पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद का लिया गया। हत्या की कोशिश व आर्म्स एक्ट के मामले में दोपहर बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सात नवंबर की रात इस्माइलपुर निवासी सन्नी कुमार लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन में गया था। मोहल्ले के रहने वाले दीपक शाह व किशन कुमार ने विवाद होने पर अन्य साथियों संग सन्नी की पिटाई कर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, बलवा, मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मंगलवार सुबह दीपक व किशन को चौरहिया गोला के पास गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ।
विज्ञापन
दूसरी घटना चिलुआताल के ताजडीह गांव में पांच नवंबर को हुई थी। बाइक पर बैठे किशोर पर गांव के विशाल दूबे ने चाकू से हमला कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि हत्या की कोशिश, धमकी व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर आरोपित की तलाश चल रही थी। मंगलवार दोपहर में आरोपी को डोहरिया बाजार के पास गिरफ्तार किया गया।