फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three accused arrested for Molestated a teenager in basti

बस्ती: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार, पांच महीने बाद ऐसे खुला था राज

Tue, 15 Jun 2021 07:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Jun 2021 07:12 PM IST
सार

मुकदमा दर्ज करने के बाद से कप्तानगंज पुलिस कर रही थी तलाश, पांच महीने बाद जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ी तो मां डॉक्टर के पास ले गई। तब पता चला कि उसके पेट में पांच माह का गर्भ है।

विज्ञापन
Three accused arrested for Molestated a teenager in basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी के गर्भवती होने के मामले के तीनों आरोपियों को कप्तानगंज थाने की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि करीब पांच महीने पहले हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में परिजनों का आरोप है कि एक युवक ने किशोरी को धोखे से बुलाया था। वहां पहले से दो और युवक मौजूद थे। आरोपियों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यदि किसी को जानकारी दी तो उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन


डर से पीड़िता अपनी जुबान बंद रखी। मगर पांच महीने बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो मां डॉक्टर के पास ले गई। तब पता चला कि उसके पेट में पांच माह का गर्भ है। जानकारी होने पर परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर बृजेश निषाद, गोरख निषाद और प्रदीप निषाद के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed