{"_id":"6030d18d2103fa4b966da1ed","slug":"three-accused-arrested-for-girl-molested-in-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खेत गई नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खेत गई नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 20 Feb 2021 02:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खेत की ओर गई किशोरी (14) से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बृहस्पतिवार को शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में तीन थानों की पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी बृहस्पतिवार को खेत की ओर गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जान बचाकर घर पहुंची लड़की ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन शोहरतगढ़ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गई। एसओ शोहरतगढ़ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली की तीनों आरोपी चिल्हिया थानाक्षेत्र के कंदवा रेलवे क्रॉसिंग के पास मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आरोपी हरिश्चंद्र खटिक उर्फ ओरी, प्रभुदयाल विश्वकर्मा और पूर्णवासी मौर्य को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों थाने पर लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद जेल भेज दिया गया।
एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात है। साथ ही शोहरतगढ़ थाने के अलावा चिल्हिया, त्रिलोकपुर और ढेबरुआ एसओ भी पुलिस टीम के साथ मौजूद हैं। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।