फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three accused arrested for demanding extortion by kidnapping director of company

Gorakhpur: कंपनी के डायरेक्टर को अगवा कर रंगदारी मांगने के तीन आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद

Tue, 02 Aug 2022 11:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Aug 2022 11:50 AM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि अपहरण कर रंगदारी मांगने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना में एक अन्य आरोपी भी शामिल है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
Three accused arrested for demanding extortion by kidnapping director of company
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के रामनगर करजहां स्थित रेस्टोरेंट में बुलाकर एक कंपनी के डायरेक्टर को अगवा कर साढ़े तीन लाख की रंगदारी मांगने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को रामनगर करजहां के पास से सभी को दबोचा।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि डायरेक्टर का आंध्र प्रदेश की एक कंपनी से रुपये के लेनदेन का विवाद था। आरोपियों ने समझौता कराने का जिम्मा लेकर खुद ही रुपये हड़पने की नियत से वारदात कर दी। पुलिस ने कार भी बरामद किया है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान संतकबीरनगर के धनघटा के बड़गो निवासी देवेंद्र राय, बांसगांव के आनंदपूर्वा निवासी आनंद कुमार मिश्रा व देवरिया के मदनपुर के दुबौली निवासी मयंक दुबे के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के कौसढ निवासी प्रतीक कुमार सिंह एक नामक कंपनी में डायरेक्टर हैं। उनका आंध्र प्रदेश की एक कंपनी से विवाद था।

समझौता कराने के लिए आरोपियों ने प्रतीक से संपर्क किया था और कार मांग कर ले गए थे। फिर बोले कि कार लेना है तो रेस्टोरेंट पर आ जाएं। फिर बताया गया कि बिहार में शराब के साथ कार पकड़ी गई थी। साढ़े तीन लाख रुपये देने होंगे तब कार मिलेगी।

इनकार करने पर अगवा कर कार में बैठा लिए और फिर पिटाई की। प्रतीक के साथ गए लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों को दबोच ली। आरोपियों में से एक के घर से पुलिस ने कार भी बरामद कर ली।


एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि अपहरण कर रंगदारी मांगने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना में एक अन्य आरोपी भी शामिल है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed