{"_id":"61fee271d892c153d6423c1e","slug":"threat-to-cm-yogi-and-gorakhnath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी और गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी और गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 06 Feb 2022 09:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:01 AM IST
सार
लेडी डॉन नाम से बने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके दी गई धमकी। मामला संज्ञान में आते ही गोरखनाथ मंदिर के आसपास की गई वाहनों की जांच। मेरठ में भी बम धमाके करने और लखनऊ में विधानसभा उड़ाने की धमकी।
विज्ञापन
Gorakhpur
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी शुक्रवार आधी रात को मिलते ही हड़कंप मच गया। लेडी डॉन नाम से बने ट्विटर एकाउंट से मेरठ के साथ ही लखनऊ स्थित विधानसभा को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने एहतियातन गोरखनाथ मंदिर के आसपास गाड़ियों की जांच की है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लेडी डॉन नाम के ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक तीन ट्वीट किए गए। पहले ट्वीट में लिखा कि विधानसभा, लखनऊ रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पर बम लगा दिया गया है। योगी आदित्यानाथ की भी हत्या हो जाएगी। एक घंटा बाद भीम सेना की अध्यक्ष सीमा सिंह योगी आदित्यनाथ को मानव बम बनकर मारेगी। राशिद ने बम लगा दिया है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। इसी बीच ट्वीट किया गया कि गोरखनाथ मठ में आठ जगह सुलेमान भाई ने बम लगा दिया है। इससे योगी आदित्यनाथ के चीथड़े उड़ जाएंगे। ट्वीट में एक बार फिर सीमा सिंह के नाम का इस्तेमाल किया गया। एक घंटे बाद फिर एक ट्वीट हुआ और मेरठ में दस जगह बम ब्लास्ट की बात लिखी गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिली है। मंदिर और अन्य जगहों की जांच कराई गई। कहीं कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। किसी की शरारत लग रही है। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
- डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी