{"_id":"5e28ac9e8ebc3e4ae16db45b","slug":"threat-by-jail-in-gkp-gorakhpur-city-news-gkp3382536120","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर को गोली मारने के आरोप में जेल में बंद बेचू यादव के नाम से धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रापर्टी डीलर को गोली मारने के आरोप में जेल में बंद बेचू यादव के नाम से धमकी
Thu, 23 Jan 2020 10:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
धमकी भरा फोन कॉल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रापर्टी डीलर छोटू उर्फ आशीष को गोली मारने के आरोप में जेल में बंद बेचू यादव के नाम से धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रापर्टी डीलर के पड़ोसी को फोन पर बेचू ने फोन कर मुकदमे को वापस के लिए दबाव बनाया। मुकदमा वापस न लेने पर अंजाम भुगतने के लिए धमकी दी। गुलरिहा पुलिस ने प्रापर्टी डीलर के चचेरे भाई अरविंद प्रजापति की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, केस दर्ज होने के बाद से ही जेल में मोबाइल के इस्तेमाल होने का मामला गरमा गया है। हालांकि जेल प्रशासन इससे इंकार कर रहा है। जानकारी के मुताबिक 14 दिसंबर की रात मेडिकल कॉलेज रोड पर झुगियां निवासी छोटू पासवान को गोली मारी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पिपइराइच के जंगल छत्रधारी टोला के साहगंज निवासी बेचू यादव को तमंचे के साथ पकड़ा था। अब जेल से बेचू यादव की ओर से फोन कर धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेचू पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जेल में मोबाइल फोन के इस्तेमाल होने से पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। गुलरिहा इंस्पेक्टर मनोज राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर बेचू यादव पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। बेचू यादव इस समय जेल में है।
विज्ञापन
..
धमकी बेचू ने ही दी या कोई और
पुलिस इस पहलू पर भी जांच शुरू कर दी है कि वास्तव में बेचू यादव ने ही फोन किया है या किसी और ने बेचू के नाम का इस्तेमाल किया है। बेचू जेल में बंद है। जेल प्रशासन लगातार दावा करता है कि अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं होता है। यदि सही में बेचू ने कॉल किया है तो जेल प्रशासन की परेशानी बढ़नी तय है।