फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Those who collected extortion were sent to jail in Gorakhpur

गोरखपुर: रंगदारी वसूलने वालों को जेल भेजा, चालकों का बयान दर्ज

Wed, 21 Sep 2022 12:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Sep 2022 12:54 PM IST
सार

सोमवार को पकड़े गए दो आरोपियों प्रदीप सिंह और शिवा शुक्ला को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस नामजद दूसरे आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। मामले की जांच में कई और लोगों के नाम सामने आए हैं।

विज्ञापन
Those who collected extortion were sent to jail in Gorakhpur
अवैध बस स्टैंड पर जांच करने पहुंचे एसपी सिटी व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में अवैध बस स्टैंड संचालित कर रंगदारी वसूलने और जान से मारने की धमकी देने की जांच तेज हो गई है। एसपी सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट मंगलवार को स्टैंड गए और चालकों का बयान दर्ज किया।  

विज्ञापन


उधर, सोमवार को पकड़े गए दो आरोपियों प्रदीप सिंह और शिवा शुक्ला को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस नामजद दूसरे आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। मामले की जांच में कई और लोगों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन


अवैध बस स्टैंड चलाने वालों के कारनामों की भी जानकारी मिली है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई व सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी सिंह मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब अवैध बस स्टैंड परिसर में पहुंचे थे। वहां पार्किंग में खड़ी बसों के चालकों व दुकानदारों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बयान दर्ज किया। पूछा कि बस खड़ी करने के लिए उनसे कितने रुपये लिए जाते हैं। पार्किंग के लिए कोई व्यक्ति स्टैंड का शुल्क तो नहीं लेता है।

गाड़ी चालक का बयान दर्ज करने के बाद एसपी सिटी ने पार्किंग का संचालन करने वालों को निर्देश दिया कि गेट पर रेट लिस्ट का बड़ा बोर्ड लगा दें। जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा हो कि पार्किंग के लिए किस वाहन को कितना शुल्क देना है।
 

यह था मामला

गोरखपुर यूनिवर्सिटी चौराहे के पास पार्किंग का ठेका हासिल कर अवैध रूप से बस स्टैंड संचालित कर वसूली करने के मामले में सोमवार को दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कैंट पुलिस ने तीन अलग-अलग तहरीर पर रंगदारी, मारपीट, वसूली, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। तहरीर के आधार पर दिव्यांशु कंस्ट्रक्शन के प्रदीप सिंह, मुकुंद सिंह, प्रदीप शर्मा, शिव शुक्ला को नामजद किया गया था। पांच अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि पार्किंग का ठेका लेकर अवैध स्टैंड संचालित कर रंगदारी वसूलने की जांच की जा रही है। जांच में कई लोगों के नाम और महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। दो आरोपियों को जेल भेजा गया। अन्य की तलाश की जा रही है। पूरे प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed