{"_id":"5eedf009e71a0f3d2f56a439","slug":"this-work-very-helpfull-after-surya-grahan-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य ग्रहण के बाद करें ये काम, ज्योतिष के अनुसार एक लाख गुना ज्यादा होगा फलदायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य ग्रहण के बाद करें ये काम, ज्योतिष के अनुसार एक लाख गुना ज्यादा होगा फलदायी
Sun, 21 Jun 2020 08:28 AM IST
vivek shukla
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 21 Jun 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
solar eclipse 2020
- फोटो : अमर उजाला।
किसी भी ग्रहण में किसी भी तरह का कार्य प्रतिबंधित होता है लेकिन क्या आप जानते है कि ग्रहण के बाद कुछ ऐसे पुण्य कार्य हैं जिन्हें करने से आम दिनों की तुलना में एक लाख गुना ज्यादा फल मिलता है।
विज्ञापन
ग्रहण के बाद करें ये कार्य
ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान जरूर करना चाहिए और ग्रहण काल में पहने गए वस्त्रों का दान कर देना चाहिए। ग्रहण के बाद घर के मंदिर को साफ कर भगवान की मूर्तियों पर गंगाजल छिड़क उसे पवित्र कर लें।
विज्ञापन
विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना करें। ग्रहण की समाप्ति के बाद अपने पितरों को याद करते हुए ब्राह्मण एवं जरूरतमंदों को भोजन करा कर दान करें, इससे ग्रहण का बुरा असर नहीं पड़ता है। साथ ही पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है तो ग्रहण की समाप्ति के बाद उस पर गंगाजल छिड़कर उसे पवित्र कर लें। घर की सफाई भी ग्रहण की समाप्ति के बाद जरूर कर लें। गाय को रोटी खिलाने से ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।
संभव हो तो ग्रहण की समाप्ति के बाद पवित्र नदियों और संगमों में स्नान भी जरूर कर लें। मान्यता है कि सामान्य दिन से ग्रहण के बाद किया गया पुण्य कार्य एक लाख गुना फलदायी होता है।