फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   This time cleanliness survey of 7500 marks

गोरखपुर: इस बार 7500 अंक का होगा स्वच्छता सर्वेक्षण, अब शत प्रतिशत वार्डों को नमूनों को किया जाएगा शामिल

Mon, 17 Jan 2022 01:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Jan 2022 01:35 PM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण 7500 अंकों का होगा। सिटीजन फीडबैक से लेकर सर्विस लेवल प्रोग्राम के अंकों में बढ़ोतरी की गई है। कई मानकों को पूरा करने की शुरुआत हो चुकी है।

विज्ञापन
This time cleanliness survey of 7500 marks
गोरखपुर शहर। - फोटो : राजेश कुमार

विस्तार

इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 7500 अंक का होगा। पिछली बार 6000 अंकों का था। केंद्रीय शहरी आवास मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वेक्षण के सातवें संस्करण के सर्वे की शुरूआत कर दी है। साथ ही नई गाइड लाइंस भी जारी कर दी है। इस बार सर्वेक्षण का दायरा बढ़ाकर शत प्रतिशत वार्डों तक कर दिया गया है, जबकि पिछले वर्षों में यह 40 प्रतिशत था।

विज्ञापन


नए साल के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग की कवायद शुरू हो गई है। इस बार रैंकिंग के मानकों में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। अंकों के लिए तीन श्रेणियां बनाई गई है। 30 प्रतिशत अंक (2250) सिटीजन वॉयस के लिए, 40 प्रतिशत अंक (3000) सर्विस लेवल प्रोग्राम के लिए और 30 प्रतिशत अंक (2250) सर्टिफिकेशन के लिए तय किया गया है। इस बार नगर निगम क्षेत्र के तमाम भवनों की जियो टैगिग की जाएगी। साथ ही सार्वजनिक शौचालय 24 घंटे खुले रखने होंगे और उनमें सेनेटरी नैपकिन से लेकर पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।

विज्ञापन

सर्विस लेवल प्रोग्राम में कोरोना से बचाव के इंतजाम भी शामिल

सर्विस लेवल प्रोग्राम के अंकों में कोरोना से बचाव के इंतजाम को भी शामिल किया गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण प्रभारी एवं सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि सर्वे में डिजिटल ट्रैकिंग व सफाई सुरक्षा मित्र (सफाई कर्मचारियों) को भी शामिल किया गया है। सफाई सुरक्षा मित्र के तहत कर्मियों के लिए महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन, पीपीई किट, मास्क या अन्य संसाधनों के इंतजाम, स्वास्थ्य जांच, बीमा आदि की जांच होगी। डिजिटल ट्रैकिंग के तहत फीडबैक, मॉनिटरिंग, पब्लिक कम्युनिटी टॉयलेट और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की मॉनिटरिंग कंप्यूटर से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस तरह मिलेंगे अंक

सिटीजन फीडबैक
इस बार सिटीजन फीडबैक 1800 के बजाय 2250 अंक का होगा। ये कुल अंकों का 30 फीसदी है। इसके तहत छह विभिन्न तरीकों के माध्यम से सिटीजन फीडबैक के 600 अंक रहेंगे। इसमें स्वच्छता एप, क्यूआर कोड, वोट फॉर योर सिटी व फेस टू फेस फीडबैक शामिल है। इसके अलावा सिटीजन इंगेजमेंट (जागरूकता अभियान) के 160 अंक, बेस्ट प्रेक्टिस इनोवेशन के 150, स्वच्छता एप के 400 व सफाई सुरक्षा मित्र के 900 अंक निर्धारित किए गए हैं।

सर्विस लेवल प्रोग्राम

इस बार सर्विस लेवल प्रोग्राम 2000 के बजाए 3000 अंकों का होगा। सतत सफाई व्यवस्था व सफाई सुरक्षा मित्र के 900 और अलग-अलग कूड़ा कलेक्शन के 900 अंक और प्रोसेसिंग व निस्तारण के 1200 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें सेग्रीगेशन के 900 अंक, सस्टेनेबल के 900 अंक और डिस्पोजल के 1200 अंक शामिल रहेंगे।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण 7500 अंकों का होगा। सिटीजन फीडबैक से लेकर सर्विस लेवल प्रोग्राम के अंकों में बढ़ोतरी की गई है। कई मानकों को पूरा करने की शुरुआत हो चुकी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed