फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   This time 1.25 lakh voters increased more than last election of 2017

यूपी विधानसभा चुनाव: 2017 के पिछले चुनाव से इस बार बढ़े 1.25 लाख वोटर, लिंग अनुपात भी बढ़ा

Sun, 26 Dec 2021 02:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 26 Dec 2021 02:55 AM IST
सार

2017 के विधानसभा चुनाव में 34.30 लाख वोटर थे, इस बार 35.55 लाख वोटर। आधी आबादी की सहभागिता भी बढ़ी, जेंडर अनुपात 804 से बढ़कर 848 हुआ।

विज्ञापन
This time 1.25 lakh voters increased more than last election of 2017
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2017 के पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार जिले की मतदाता सूची में करीब 1.25 लाख वोटर बढ़ गए हैं। पिछले चुनाव के समय जिले के मतदाताओं की संख्या 34 लाख 30 हजार 190 थी जो वर्तमान में बढ़कर 35 लाख 55 हजार 675 हो गई है। यही नहीं बढ़े हुए वोटरों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन


पांच साल पहले जो जेंडर (लिंग) अनुपात महज 804 था वह इस बार बढ़कर 848 पहुंच गया है। 2017 में महिला वोटरों की संख्या 15 लाख 28 हजार567 थी जो वर्तमान में 16 लाख 31 हजार 926 पहुंच गई है। थर्ड जेंडर वाले वोटरों की संख्या भी इस दौरान 206 से बढ़कर 274 पहुंच गई है।
विज्ञापन


जिले की वर्तमान मतदाता सूची में सबसे ज्यादा  4 लाख 53 हजार 733 वोटर शहर विधानसभा क्षेत्र में हैं तो वहीं सबसे कम 3 लाख 52 हजार 179 वोटर चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुनरीक्षण अभियान में लोगों ने दिखाई जागरूकता

एक महीने से अधिक समय तक चले मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में वोटर बनने के लिए लोगों को जागरूकता का परिचय दिया है। इनमें भी वोटर बनने को लेकर महिलाओं और युवाओं ने सबसे अधिक जागरूकता दिखाई है। एक नवंबर से पांच दिसंबर तक के अभियान के बीच कुल 79304 वोटर बढ़े हैं। इनमें अकेले 34075 आवेदन महिलाओं के हैं।

इसी तरह 18 और 19 साल के 21248 युवाओं ने भी वोटर बनने के लिए आवेदन किया है। सबसे ज्यादा 11417 वोटर गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं जबकि सबसे कम 7306 वोटर बांसगांव विधानसभा क्षेत्र में। इसी तरह 17344 वोटरों के नाम मतदाता सूची से कटे हैं। इनमें मृतक, शिफ्टेड और डुप्लीकेट वोटर शामिल हैं। पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

पांच साल में युवा वोटरों की संख्या घटी

पांच साल के भीतर 18 और 19 साल के युवा वोटरों की संख्या घटी है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में ऐसे वोटरों की संख्या 36929 थी जो अब घटकर 34116 हो गई है। युवा वोटरों की घटी संख्या के लिए विश्वविद्यालय-कॉलेजों में जिला प्रशासन की तरफ से प्रभावी जागरूकता अभियान न चला पाना बड़ी वजह बताई जा रही है। वहीं अभिभावकों और खुद युवाओं ने भी जागरूकता का परिचय नहीं दिया।

वर्ष -  कुल वोटर- पुरुष-   महिला

2017-    3430190-     1901417-     1528567
2019-   3460283-      1904217-     1555811
2022-   3555675-      1923475-     1631926

 

आयोग की बैठक के लिए तेजी से चल रही तैयारी

चुनावी तैयारी जांचने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के अफसरों की टीम 28 और 29 को लखनऊ में रहेगी। टीम इन दो दिनों में प्रदेश के आला अफसरों के साथ सभी जिलों के डीएम व एसएसपी के साथ बैठक करेगी। गोरखपुर का नंबर 29 दिसंबर को है।

यहां से भी डीएम विजय किरन आनंद और एसएसपी विपिन ताडा बैठक में शामिल होने लखनऊ जाएंगे। इस बैठक को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। बूथों पर जरूरी सुविधाओं के साथ ही वोटर लिस्ट की स्थित और अपराधियों के खिलाफ हुई कार्रवाई आदि के ब्यौरे से जुड़ी बुकलेट तैयार की जा रही है। इस बुकलेट के साथ ही जिले के दोनों अफसर लखनऊ प्रस्थान करेंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह ने कहा कि चुनावी तैयारियां आखिरी चरण में है। मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान समाप्त हो गया है। पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इस दौरान लोगों ने वोटर बनने के लिए काफी जागरूकता दिखाई। चुनाव को लेकर सभी अफसरों को उनकी जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। बूथों पर मौजूद सुविधाओं का सत्यापन कराया जा रहा है। जो कमियां हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है। जल्द ही प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed