{"_id":"61d5a373c517e96a9a5d0ea8","slug":"this-time-1-25-lakh-voters-increased-from-last-election-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, पिछले चुनाव से इस बार बढ़े 1.25 लाख वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, पिछले चुनाव से इस बार बढ़े 1.25 लाख वोटर
Wed, 05 Jan 2022 07:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:26 PM IST
सार
तहसील मुख्यालयों के साथ बीएलओ को भी मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई। 2017 के विधानसभा चुनाव में 34.30 लाख वोटर थे, इस बार 35.55 लाख वोटर हैं।
विज्ञापन
मतदाता। (फाइल)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक नवंबर से चल रहे मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के समाप्त होने के साथ ही बुधवार को गोरखपुर जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार करीब 1.25 लाख वोटर बढ़ गए हैं। पिछले चुनाव के समय जिले के मतदाताओं की संख्या 34 लाख 30 हजार 190 थी, जो वर्तमान में बढ़कर 35 लाख 55 हजार 675 हो गई है। यही नहीं बढ़े हुए वोटरों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। पांच साल पहले जो जेंडर (लिंग) अनुपात महज 804 था वह इस बार बढ़कर 848 पहुंच गया है।
विज्ञापन
2017 में महिला वोटरों की संख्या 15 लाख 28 हजार567 थी जो वर्तमान में 16 लाख 31 हजार 926 पहुंच गई है। थर्ड जेंडर वाले वोटरों की संख्या भी इस दौरान 206 से बढ़कर 274 पहुंच गई है। जिले की वर्तमान मतदाता सूची में सबसे ज्यादा 4 लाख 53 हजार 733 वोटर शहर विधानसभा क्षेत्र में हैं तो वहीं सबसे कम 3 लाख 52 हजार 179 वोटर चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी जगनारायण मौर्य ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन बुधवार की सुबह ही हो गया। कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय के साथ ही सभी तहसील मुख्यालयों में मतदाता सूची चस्पा करने के साथ ही बीएलओ को भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
| वर्ष | कुल वोटर | पुरुष | महिला |
| 2017 | 3430190 | 1901417 | 1528567 |
| 2019 | 3460283 | 1904217 | 1555811 |
| 2022 | 3555675 | 1923475 | 1631926 |
जिले की इस विधानसभा में कुल इतने वोटर
| विधानसभा | पुरुष | महिला | अन्य | कुल |
| कैंपियरगंज | 204684 | 176857 | 36 | 381577 |
| पिपराइच | 218804 | 183943 | 49 | 402796 |
| शहर | 243013 | 210574 | 75 | 453662 |
| ग्रामीण | 222479 | 189967 | 25 | 412471 |
| सहजनवां | 203696 | 170491 | 17 | 374204 |
| खजनी | 189998 | 171910 | 11 | 375491 |
| चौरीचौरा | 189998 | 161904 | 42 | 351944 |
| बांसगांव | 206882 | 170209 | 15 | 377106 |
| चिल्लूपार | 230349 | 196071 | 04 | 426424 |
| कुल | 1923475 | 1631926 | 274 | 3555675 |