फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   This time 1.25 lakh voters increased from last election in Gorakhpur

गोरखपुर: मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, पिछले चुनाव से इस बार बढ़े 1.25 लाख वोटर

Wed, 05 Jan 2022 07:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Jan 2022 07:26 PM IST
सार

तहसील मुख्यालयों के साथ बीएलओ को भी मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई। 2017 के विधानसभा चुनाव में 34.30 लाख वोटर थे, इस बार 35.55 लाख वोटर हैं।

विज्ञापन
This time 1.25 lakh voters increased from last election in Gorakhpur
मतदाता। (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

एक नवंबर से चल रहे मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के समाप्त होने के साथ ही बुधवार को गोरखपुर जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार करीब 1.25 लाख वोटर बढ़ गए हैं। पिछले चुनाव के समय जिले के मतदाताओं की संख्या 34 लाख 30 हजार 190 थी, जो वर्तमान में बढ़कर 35 लाख 55 हजार 675 हो गई है। यही नहीं बढ़े हुए वोटरों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। पांच साल पहले जो जेंडर (लिंग) अनुपात महज 804 था वह इस बार बढ़कर 848 पहुंच गया है।

विज्ञापन


2017 में महिला वोटरों की संख्या 15 लाख 28 हजार567 थी जो वर्तमान में 16 लाख 31 हजार 926 पहुंच गई है। थर्ड जेंडर वाले वोटरों की संख्या भी इस दौरान 206 से बढ़कर 274 पहुंच गई है। जिले की वर्तमान मतदाता सूची में सबसे ज्यादा 4 लाख 53 हजार 733 वोटर शहर विधानसभा क्षेत्र में हैं तो वहीं सबसे कम 3 लाख 52 हजार 179 वोटर चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी जगनारायण मौर्य ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन बुधवार की सुबह ही हो गया। कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय के साथ ही सभी तहसील मुख्यालयों में मतदाता सूची चस्पा करने के साथ ही बीएलओ को भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
वर्ष कुल वोटर पुरुष महिला
2017 3430190 1901417 1528567
2019 3460283 1904217 1555811
2022 3555675 1923475 1631926


जिले की इस विधानसभा में कुल इतने वोटर

विधानसभा पुरुष महिला अन्य कुल
कैंपियरगंज 204684 176857 36 381577
पिपराइच 218804 183943 49 402796
शहर 243013 210574 75 453662
ग्रामीण 222479 189967 25 412471
सहजनवां 203696 170491 17 374204
खजनी 189998 171910 11 375491
चौरीचौरा 189998 161904 42 351944
बांसगांव 206882 170209 15 377106
चिल्लूपार 230349 196071 04 426424
कुल 1923475 1631926 274 3555675



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed