फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Third part of gorakhpur airport terminal building ready for public

बदल रहा है गोरखपुर: एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का तीसरा हिस्सा बनकर तैयार, 500 यात्रियों के बैठने का अब होगा प्रबंध

Mon, 08 Jan 2024 12:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Jan 2024 12:52 PM IST
सार

डायरेक्टर एयरपोर्ट एके द्विवेदी ने कहा कि टर्मिनल भवन के तीसरे हिस्से का भी निर्माण पूरा हो चुका है। अब सुरक्षा मानकों की जांच के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जांच पूरी होते ही इसे आम यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। टर्मिनल भवन का निर्माण पूरा होने पर 500 यात्रियों को प्रतीक्षा के लिए स्थान मिल सकेगा।

विज्ञापन
Third part of gorakhpur airport terminal building ready for public
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 महायोगी गोरखनाथ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का तीसरा हिस्सा भी बनकर तैयार हो चुका है। अब इस भवन की सुरक्षा मानकों पर जांच की जाएगी। इसके बाद इसे यात्रियों के लिए खोला जाएगा। यह तीसरा हिस्सा भी पूरा हो जाने पर एक साथ 500 यात्री अपनी फ्लाइट का इंतजार कर सकेंगे। इससे पहले लगभग 300 यात्रियों के बैठने की जगह थी। उम्मीद है कि 22 जनवरी यानी अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पहले इसे खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन


गोरखपुर एयरपोर्ट से अब हर दिन दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद आदि शहरों के लिए फ्लाइट की सेवा उपलब्ध है। सेना के इस एयरपोर्ट पर आम नागरिकों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नया टर्मिनल भवन बनाया जा रहा है। इस भवन को तीन हिस्से में बनाने की योजना थी। पहले दो हिस्से का काम पूरा हो चुका है और उसे यात्रियों के लिए खोल भी दिया गया है। अभी लगभग 300 यात्रियों के बैठने की जगह है।
विज्ञापन


दिसंबर में तीसरे हिस्से का भी निर्माण पूरा हो गया। नए भवन में यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय, कैंटीन, वाई-फाई आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। तीनों हिस्से का काम पूरा हो जाने पर 500 यात्रियों के प्रतीक्षा करने की जगह उपलब्ध होगी। तीसरे हिस्से को यात्रियों के लिए खोलने से पहले सुरक्षा मानकों की जांच के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि यह जांच 15 जनवरी से पहले हो जाएगी। 22 जनवरी से पहले इसे खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अमरूद के लिए जाना जाता था बाग, आज स्मैक-कच्ची ने कर दिया बदनाम

 

हैंगर बने तो नियमित उड़ान की बढ़े सुविधा
गोरखपुर एयरपोर्ट से अभी हर दिन 15 फ्लाइटें उड़ान भर रही हैं। लेकिन, यहां सबसे बड़ी समस्या जहाजों के स्टैंड को लेकर है। अभी दो ही स्टैंड हैं, इसलिए कई बार रनवे खाली नहीं मिलने पर दिक्कत आती है। दिसंबर में लखनऊ से आ रही एक फ्लाइट को रनवे पर जगह नहीं मिलने के चलते आधे घंटे तक आकाश में चक्कर लगाने पड़े थे। उसी फ्लाइट में प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी थे, जिन्हें एम्स में एक कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन समय से फ्लाइट के टेक ऑफ नहीं होने के चलते कार्यक्रम में वह देर से पहुंचे थे।

डायरेक्टर एयरपोर्ट एके द्विवेदी ने कहा कि टर्मिनल भवन के तीसरे हिस्से का भी निर्माण पूरा हो चुका है। अब सुरक्षा मानकों की जांच के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जांच पूरी होते ही इसे आम यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। टर्मिनल भवन का निर्माण पूरा होने पर 500 यात्रियों को प्रतीक्षा के लिए स्थान मिल सकेगा। इसके अलावा एयरपोर्ट पर 10 हैंगर का भी निर्माण होना है। इससे जहाजों को रनवे से हटाकर खड़ा करने का विकल्प मिल जाएगा। आने वाले दिनों में यात्रियों को और अधिक सुविधाएं मिलने लगेंगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed