फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Thieves took away goods from a locked house

Gorakhpur News: बंद घर में चोरी कर सामान उठा ले गए चोर

Mon, 12 Feb 2024 03:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away goods from a locked house
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के परसिया ग्राम पंचायत के मरकड़ी गांव में एक बंद घर में चोरों ने घर में रखे चांदी के जेवर, कपड़े, गेहू, चावल व चार हजार नकदी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। पीड़िता मरकड़ी निवासी राजाराम गुप्ता की पत्नी फूला देवी ने थाने में दी तहरीर में लिखा है कि जीविकोपार्जन के लिए वह सपरिवार गोरखपुर में रहती हैं। शनिवार को उनकी जेठानी के द्वारा घर में चोरी होने की सूचना दी गई। इसके बाद वह अपने घर मरकड़ी पहुंची। घर का टीन शेड उखाड़ कर घर में घुसकर चोर चांदी के जेवर, कंबल, पीतल के बर्तन, गैस सिलिंडर, सिलाई मशीन, महंगे कपड़े व चार हजार रुपये नकदी समेत सारा सामान चुरा ले गए। घर में रखा गेहूं-चावल भी उठा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed