फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   thieves theft cash and jewelry in Allahabad bank Gorakhpur

गोरखपुर: इलाहाबाद बैंक में हुई चोरी, 16 ताले खोल चोर उड़ा ले गए नगदी और जेवर

Mon, 30 Dec 2019 06:27 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 30 Dec 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
thieves theft cash and jewelry in Allahabad bank Gorakhpur
बैंक में चोरी की जांच चल रही है। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां कोतवाली इलाके के अलीनगर नगर स्थित इलाहाबाद बैंक के कैश काउंटर व चेस्ट का ताला सोमवार की सुबह टूटा मिला। बैंक मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली इलाके के चरनलाल चौक पर स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा से 3.61 लाख रुपये नकदी व गिरवी रखे गए करीब बीस लाख रुपये के जेवर रहस्यमय हाल में चोरी हो गए हैं। सोमवार की सुबह बैंक मैनेजर की सूचना पर एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि मुख्य गेट का ताला नहीं टूटा था। साथ ही अंदर के 14 ताले खोल कर चोर द्वारा स्ट्रांग रूम तक पहुंचकर नकदी और जेवरात गायब कर दिए गए हैं। पुलिस को संदेह है किसी बैंककर्मी की मदद से डुप्लीकेट चाबी बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया है, क्योंकि किसी भी ताले को तोड़ा नहीं गया बल्कि उसे खोला गया है। उधर, पुलिस कुछ बैंक कर्मियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चरनलाल चौक पर अनिल कुमार का मकान है, जिसमें वर्ष 2015 से किराए पर इलाहाबाद बैंक की शाखा संचालित की जाती है। मकान के दूसरे हिस्से में परिवार के लोग रहते हैं। परिवार के आने जाने के लिए एक गेट हैं, उस गेट के खुलने के बाद सटे ही बैंक का चैनल लगा हुआ है। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे बैंक का चपरासी विशाल पहुंचा, उसने देखा कि शटर का ताला खुला है।

भीतर गया तो करीब 14 ताले खुले हुए थे। चोर स्ट्रांग रूम तक पहुंचे गए थे। बैंक के दो लॉकर में गोल्ड लोन का सोना रखा है जिसमें एक लॉकर खुला हुआ था। विशाल ने तत्काल मामले की जानकारी शाखा प्रबंधक अमिताभ त्रिपाठी को दी। प्रबंधक ने इसके बाद अन्य कर्मचारियों को भेजा और पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से भी पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। चोरों ने प्राइवेट लॉकर ही खोले हैं, जबकि बैंक का लॉकर सुरक्षित था। मकान में छत या अन्य किसी रास्ते से प्रवेश पा पाना संभव नहीं है।
 
एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया किसी भी ताले पर फोर्स इंट्री के निशान नहीं मिले हैं। बैंक के स्ट्रांग रूम के खातेदारों के लाकर पूर्णत: सुरक्षित है और ब्रांच के वॉल्ट (सुरक्षा कक्ष) में से बैंक के कुछ नकद और गोल्ड लोन के सोने गायब होने की जानकारी दी गई है, जिसका आकलन बैंक अफसर कर रहे हैं। पुलिस, क्राइम ब्रांच, फिल्ड यूनिट तथा टेक्निकल टीम की सहायता से गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed