{"_id":"63f73024a8be0282bd029813","slug":"thieves-stole-all-jewelery-of-bride-on-wedding-night-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी की रात दूल्हे के घर से जेवर व नकदी चोरी, 15 लाख रुपये का सामान उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी की रात दूल्हे के घर से जेवर व नकदी चोरी, 15 लाख रुपये का सामान उठा ले गए चोर
Fri, 24 Feb 2023 10:48 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Feb 2023 10:48 AM IST
सार
दूल्हे के पिता प्रेम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि एक लाख सत्तर हजार नगदी समेत सोने के गहने जिसमें हार, चूड़ी, टिका, वाली समेत अन्य सामान गायब है। सोने का सामान 225 ग्राम व एक किलो से अधिक चांदी का सामान चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन
गोरखपुर में चोरी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके के मुंडेरा बाजार में बुधवार रात दूल्हे के घर से चोर नकदी व जेवरात समेत 15 लाख रुपये का सामान उठा ले गए। शादी त्रिपुरा के डीएम की बहन से हुई है। चोरी की सूचना पर एसपी नार्थ मनोज अवस्थी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मुंडेरा बाजार निवासी आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ जायसवाल की शिक्षिका बहन की शादी नगर के ही रीतेश जायसवाल के साथ बुधवार को मैरिज हॉल से धूमधाम से हो रही थी। नाचते-गाते बराती दरवाजे पर तक पहुंचे। जयमाल संपन्न हुआ।
शादी की रस्म में जेवर चढ़ाने का रिवाज है। दूल्हे के परिजन जब जेवर लेने घर पहुंचे तो घर के अंदर आलमारी खुली थी। आलमारी में रखी नकदी व जेवर गायब थे।
दूल्हे के पिता प्रेम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि एक लाख सत्तर हजार रुपये समेत सोने के गहने, जिसमे हार, चूड़ी, टीका, बाली समेत अन्य सामान गायब हैं। सोने का सामान 225 ग्राम व एक किलो से अधिक चांदी का सामान चोर चुरा ले गए। चौरीचौरा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह सीसीटीबी की मदद से चोरों का सुराग लगा रहे हैं।