{"_id":"5ec5194e3e25d542660016ad","slug":"thief-stole-20-thousand-rupees-of-dentist-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी की फीस जमा करने के लिए रकम ले जा रहे थे डेंटिस्ट, चोरों ने ऐसे उड़ाए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की फीस जमा करने के लिए रकम ले जा रहे थे डेंटिस्ट, चोरों ने ऐसे उड़ाए रुपये
Wed, 20 May 2020 05:20 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सलेमपुर (देवरिया)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सलेमपुर (देवरिया)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 May 2020 05:20 PM IST
सार
- सलेमपुर सीएचसी में तैनात डॉक्टर के साथ हुई घटी घटना
- बेटी की फीस जमा करने के लिए सेंट्रल बैंक से निकाले थे रकम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
सीएचसी पर तैनात दांत के डॉक्टर के झोले से 20 हजार रुपये चोरों ने उड़ा लिए। वह बैंक से रुपये निकालकर अपने आवास पर जा रहे थे। आवास पर पहुंचने के बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने इसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
गोरखपुर जनपद निवासी डॉ.सतीश चंद्र दूबे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सलेमपुर में दंत चिकित्सक के रुप में तैनात हैं। इनका सैलरी अकाउंट नगर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है। मंगलवार की दोपहर वह अपने साथी एवं सीएचसी पर ही तैनात डॉ.राजेश कुमार के साथ बैंक पहुंचे।
यहां वह अपने बेटी का फीस जमा करने के लिए 20 हजार रुपये निकाले। रकम निकालने के बाद उसे अपनी बाइक में टंगे झोले में रख दिया। साथ आए चिकित्सक को बाइक के पास खड़ा कर वह सड़क पार कर कुछ खरीदारी करने चले गए।

Trending Videos
इसी दौरान बाइक के पास खड़े चिकित्सक भी उनके पीछे कुछ खरीदने चले आए। इसी बीच किसी ने झोले में रखा रुपया उड़ा दिया। कुछ देर बाद दोनों चिकित्सक खड़ी बाइक को लेकर सीएचसी चले आए।
आवास पर जाकर डॉ.सतीश ने झोले से रुपये निकालने की कोशिश की तो रुपये उसमें नहीं थे, इसके बाद से तो उनके होश ही गुम हो गए। काफी तलाशने के बाद भी उन्हें रुपये नहीं मिले तो फौरन सेंट्रल बैंक शाखा आए। यहां पर प्रबंधक को सारी बात बताई तो सीसीटीवी कैमरा देखा गया।
लेकिन कैमरे के सामने बोर्ड लगा होने से कैमरे से भी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ। बुधवार को चिकित्सक ने इसकी तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल अश्वनी कुमार राय ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर कार्रवाई होगी।