{"_id":"63280d82383e157c6b0999da","slug":"thief-caught-again-with-help-of-cc-tv-cameras-pickup-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सीसी टीवी कैमरों की मदद से फिर पकड़ा गया चोर, पिकअप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सीसी टीवी कैमरों की मदद से फिर पकड़ा गया चोर, पिकअप बरामद
Mon, 19 Sep 2022 12:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:05 PM IST
सार
एसपी ने बताया कि रामगढ़ताल इलाके से एक पिकअप चोरी हो गई थी। मालिक की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने सीसी टीवी कैमरों की मदद से तलाश शुरू की तो अपने आप लोकेशन मिलने लगा। कैमरों की जांच करते हुए प्रभारी निरीक्षक कल्यान सिंह सागर के नेतृत्व में चौकी प्रभारी आजाद चौक बबलू कुमार की टीम आजमगढ़ तक पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके से चोरी हुए गत्ता लदे पिकअप को पुलिस ने आजमगढ़ से बरामद कर लिया। एक बार फिर पुलिस को सीसी टीवी कैमरों की मदद से सफलता मिली है। रास्ते भर पुलिस सीसी टीवी कैमरा देखते गई थी, जिसके आधार पर चोर पकड़ा गया। आरोपी को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। इसके पहले पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे की मदद से ट्रैक्टर बरामद किया था।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान आजमगढ़ जिले के बरदहा थाना क्षेत्र के दूबरा रसूलपुर निवासी इरशाद अहमद के रूप में हुई। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने पुलिस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि रामगढ़ताल इलाके से एक पिकअप चोरी हो गई थी। मालिक की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने सीसी टीवी कैमरों की मदद से तलाश शुरू की तो अपने आप लोकेशन मिलने लगा। कैमरों की जांच करते हुए प्रभारी निरीक्षक कल्यान सिंह सागर के नेतृत्व में चौकी प्रभारी आजाद चौक बबलू कुमार की टीम आजमगढ़ तक पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके पिता को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर बरामद कर लिया था। अब पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रॉली बरामद कर ली। उसकी पहचान मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के मूसाडोही निवासी धनंजय चौहान के रूप में हुई।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 12 सितंबर को रामगढ़ताल क्षेत्र से ईंट लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक कल्यान सिंह सागर के नेतृत्व में पुलिस टीम सीसी टीवी कैमरे की मदद से आरोपी के घर पहुंच गई थी।