फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   These villages belong to six blocks; residents here will have to wait for clean drinking water.

Gorakhpur News: पुलिस पर हमले के मामले में 12 नामजद समेत 27 पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 07 Jul 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 07 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
These villages belong to six blocks; residents here will have to wait for clean drinking water.
- पिपराइच कांड के बाद तनाव, गांव में पुलिस बल तैनात
विज्ञापन

- युवक की मौत के बाद भड़की भीड़ ने पुलिस टीम पर किया था पथराव, दो कांस्टेबल हुए थे घायल

पिपराइच। ककरहिया टोला जंगलक्षत्रधारी में युवक पंकज कुमार निषाद की मौत के बाद पुलिस टीम पर हुए पथराव और हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले में 12 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमला और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। हमले में घायल हुए दो कांस्टेबलों का इलाज चल रहा है। सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त होने की भी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर पाया था कि मृतक की पत्नी प्रतिमा और साली प्रीती साहनी को ग्रामीणों ने मारपीट के लिए रोक रखा था। पुलिस ने दोनों को सुरक्षित निकालकर वाहन में बैठाया ही था कि प्रमोद निषाद, पवन निषाद, सोना निषाद पुत्र व पुत्री गण ब्रह्मदेव निषाद ,बेबी पुत्री राममिलन समेत अन्य ग्रामीण उग्र हो गए और ईंट-पत्थर चलाने लगे। हमले में जंगलधूषण चौकी की जीप का शीशा टूट गया और पर्दा भी फट गया। इसी दौरान कांस्टेबल सुनील यादव और इम्तियाज घायल हो गए थे। चौकी प्रभारी राहुल दूबे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सोमवार को पंकज कुमार निषाद का अंतिम संस्कार राजघाट पर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में सोमवार को हालात सामान्य हो गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और घटना से एक दिन पहले मोबाइल चैटिंग को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर हुए पथराव के मामले में उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed