फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   These five government schemes for work

गोरखपुर: काम करने वालों के लिए है ये पांच सरकारी योजनाएं, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Sat, 12 Jun 2021 05:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Jun 2021 05:32 PM IST
सार

पंजीकरण के बाद वह योजनओं के पात्र हो जाएंगे। उपश्रमायुक्त एके मिश्रा ने बताया कि औद्योगिक कारखानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए पांच अलग-अलग तरह के योजनाएं संचालित की जा रही है। इसमें शिक्षा से लेकर विवाह तक के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है।

विज्ञापन
These five government schemes for work
रोजगार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

औद्योगिक कारखानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले श्रमिकों और उनके परिजनों के लिए अच्छी खबर है। श्रम विभाग की ओर से उनके लिए अनेक ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लाभ लेकर वह आर्थिक समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत ऐसे श्रमिक जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये या इससे कम है वह इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन


इसके लिए उन्हें उन्हें श्रम कल्याण परिषद की वेबसाइट www.skpuplabour.in पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद वह योजनओं के पात्र हो जाएंगे। उपश्रमायुक्त एके मिश्रा ने बताया कि औद्योगिक कारखानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए पांच अलग-अलग तरह के योजनाएं संचालित की जा रही है। इसमें शिक्षा से लेकर विवाह तक के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं ये पांच योजनाएं।
विज्ञापन


डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना
इस योजना के अंतर्गत श्रमिक के पुत्र-पुत्रियों को डिग्री पाठ्यक्रम बीटेक, एमटेक, बीसीए, एमसीए, बीबीए, एमबीए, एमबीबीएस अथवा अन्य तकनीकी डिग्री के लिए क्रमशः रुपये 15 हजार रुपये। डिप्लोमा पाठ्यक्रम, पॉलिटेक्निक, पीजीडीएम अथवा अन्य डिप्लोमा कोर्स के लिए 10 हजार एवं सार्टीफिकेट पाठ्यक्रम, आईटीआई अथवा अन्य सार्टीफिकेट कोर्स के लिए सात हजार की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार राशि योजना

गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार राशि योजना का लाभ श्रमिक के पुत्र-पुत्रियों जिनके द्वारा हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर अंक प्राप्त करने वालों को पांच हजार एवं इन्हीं परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वालों को रुपये 7500 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएंगी।

ज्योतिबा फुले कन्यादान योजना
ज्योतिबा फुले कन्यादान योजना के अंतर्गत कन्या के विवाह के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए विवाह के निर्धारित तिथि से पूर्व आवेदन करना अनिवार्य है। योजना का लाभ केवल दो पुत्रियों के विवाह के लिए देय होगा एवं कन्या के विवाह की तिथि को उसकी आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

राजा हरिशचंद्र मृतक आश्रित सहायता योजना
इस योजना के अंतर्गत श्रमिक के मृत्यु की तिथि से एक वर्ष के अंदर आवेदन करना अनिवार्य है। इस योजना में आर्थिक सहायता के लिए श्रमिक के पति-पत्नी अथवा आश्रित पुत्र, अविवाहित पुत्री, श्रमिक के अविवाहित होने की दशा में माता-पिता को 25 हजार धनराशि दी जाएगी।

दंतोपंत ठेगरी मृतक अंत्येष्टि सहायता योजना
इस योजना के अंतर्गत औद्योगिक कारखानों एव व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले श्रमिक की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी को अंत्येष्टि के लिए 25 हजार की धनराशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed