{"_id":"65dfa3b4cd994208600af3ca","slug":"there-will-be-relief-in-sun-and-rain-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-481722-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धूप और बारिश में मिलेगी राहत...सिटी बसों के लिए बनेंगे 13 क्यू शेल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धूप और बारिश में मिलेगी राहत...सिटी बसों के लिए बनेंगे 13 क्यू शेल्टर
विज्ञापन
धूप और बारिश में मिलेगी राहत...सिटी बसों के लिए बनेंगे 13 क्यू शेल्टर
- ई टेंडर के जरिए निगम ने फर्म का किया चयन, जल्द काम शुरू होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर।
सिटी बस का इंतजार करते वक्त अब यात्रियों को तेज धूप और बारिश से परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम शहर के 13 स्थानों पर बस क्यू शेल्टर का निर्माण कराने जा रहा है। यहां यात्रियों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही बस के आगमन एवं प्रस्थान संबंधी जानकारी मिलेगी। इसके लिए फर्म का चयन कर लिया गया है। जल्द ही फर्म को कार्यादेश जारी कर दिया जाएगा, जिससे निर्माण शुरू हो जाए।
सिटी बस सेवा के लिए नगर निगम सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड पर 13 स्थानों पर बस क्यू शेल्टर का निर्माण कराएगा। ई टेंडर के जरिए जेटीएम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड फर्म का चयन किया गया है। इससे नगर निगम को सालाना 6.43 लाख रुपये मिलेंगे।
इन जगहों पर होगा निर्माण
नगर निगम की ओर से बस क्यू शेल्टर का निर्माण महुआतर, बरगदवां तिराहा, गोरखनाथ अस्पताल, धर्मशाला चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, काली मंदिर चौक, एम्स, एयरपोर्ट के पास, झुंगिया गेट के पास, शास्त्री चौक, एमएमएमयूटी गेट, ट्रांसपोर्टनगर चौराहा, नौसढ़ चौराहे पर करवाया जाएगा। यहां पर यात्रियों के बैठने के लिए बेंच भी लगाया जाएगा। चयनित फर्म अपने खर्चे पर निगम द्वारा बताई गई डिजाइन और गुणवत्ता पर इसका निर्माण करेगी। इसको एल्युमिनियम एवं अन्य मेटल के इस्तेमाल से बनाया जाएगा। फर्म बस क्यू शेल्टर पर नगर निगम के निर्धारित नियमों का अनुपालन करते हुए विज्ञापन प्रदर्शित कर सकेगी और इन बस क्यू शेल्टर्स की साफ सफाई का भी ध्यान रखेगी। निगम को इससे पांच साल तक 6.43 लाख रुपये वार्षिक मिलेंगे। शेल्टर के डिजिटल इंफॉर्मेशन बोर्ड पर बस के आगमन एवं प्रस्थान संबंधी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
कोट...
बस क्यू शेल्टर से सिटी बस के यात्रियों को बारिश और धूप में राहत मिलेगी। बेंच भी लगाए जाएंगे। पहले चरण में पीपीपी मोड पर 13 स्थानों पर बस क्यू शेल्टर का निर्माण किया जा रहा। इसपर प्रदर्शित विज्ञापन से भी निगम की आय भी बढ़ेगी।
गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त