फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There will be no jam around Golghar of Gorakhpur, Snmart parking will be built in GDA Tower.

बदल रहा है गोरखपुर: गोलघर में जाम का झाम होगा दूर, GDA बेसमेंट में बनेगी स्मार्ट पार्किंग

Sat, 22 Feb 2025 11:46 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 22 Feb 2025 11:46 AM IST
सार

जीडीए टॉवर के बेसमेंट में पहले से ही 946 वर्ग मीटर जमीन पार्किंग के लिए जगह चिह्नित है। टॉवर में अभी कम ही दुकानों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होती हैं, लिहाजा पार्किंग खाली पड़ी रहती है। इसीलिए जीडीए प्रशासन ने इस पार्किंग की सफाई और मरम्मत कार्य पूरा कराकर इसका व्यावसायिक उपयोग करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
There will be no jam around Golghar of Gorakhpur, Snmart parking will be built in GDA Tower.
गोलघर की सड़क पर खड़े वाहनों से लगता है जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोलघर में खरीदारी करने और इंदिरा बाल विहार पर परिवार के साथ खाने पहुंचे लोगों को वाहन पार्किंग की सुविधा बगल के जीडीए टॉवर में ही मिलेगी। इसके लिए टॉवर के बेसमेंट में जल्द ही स्मार्ट पार्किंग बनाई जाएगी। पार्किंग का संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा। इस पार्किंग के शुरू होने से शहर में जाम की समस्या का भी समाधान होगा।

विज्ञापन


इंदिरा बाल विहार पर शाम के वक्त घूमने आए लोगों की गाड़ियों की वजह से जाम लग जाता है। यहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के चलते लोग अपनी बाइक और कार सड़क पर ही खड़ी कर दुकानों में खाने-पीने चले जाते हैं। अब इस सड़क को चटोरी गली के रूप में विकसित किया जा रहा है, वहीं जीडीए बोर्ड ने भी पार्क के तरफ की दुकानों को तोड़कर काॅम्प्लेक्स बनाने की सहमति दे दी है।
विज्ञापन


वहीं गोलघर में खरीदारी करने आए लोगों को भी वाहन पार्किंग की दिक्कत होती है। इन सबको देखते हुए जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने एसएसपी आवास के सामने स्थित जीडीए टॉवर के बेसमेंट को वाहन पार्किंग के लिए खोलने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसमेंट में है 946 वर्ग मीटर जगह
जीडीए टॉवर के बेसमेंट में पहले से ही 946 वर्ग मीटर जमीन पार्किंग के लिए जगह चिह्नित है। टॉवर में अभी कम ही दुकानों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होती हैं, लिहाजा पार्किंग खाली पड़ी रहती है। इसीलिए जीडीए प्रशासन ने इस पार्किंग की सफाई और मरम्मत कार्य पूरा कराकर इसका व्यावसायिक उपयोग करने का निर्णय लिया है।


इसे पीपीपी मोड पर सौंपा जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि जीडीए अपने एक बेकार पड़े स्थल को उपयोगी बना देगा। वहीं पार्किंग की सुविधा मिलने से न सिर्फ बाल विहार तिराहे पर आए लोगों को अपने वाहन पार्किंग में सुविधा होगी, बल्कि गोलघर आए लोगों को एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed