फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There will be an agreement with the central government, expansion of the airport after the rains

Gorakhpur News: केंद्र सरकार से होगा करार, बरसात बाद एयरपोर्ट का विस्तार

Tue, 23 Apr 2024 05:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
There will be an agreement with the central government, expansion of the airport after the rains

विज्ञापन
42 एकड़ जमीन में 900 करोड़ से बदलेगी एयरपोर्ट की सूरत
प्रस्ताव तैयार, बहुत जल्द सेंट्रल गवर्नमेंट से होगा एमओयू पर हस्ताक्षर

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एयरपोर्ट का विस्तार 42 एकड़ में करीब 900 करोड़ रुपये से होना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है। बहुत जल्द केंद्र सरकार से एमओयू पर हस्ताक्षर होने के बाद एयरपोर्ट भवन के साथ अन्य निर्माण शुरू हो जाएंगे। चुनाव की वजह से इसकी प्रक्रिया धीमी पड़ गई है। एयरपोर्ट निदेशक आरके पराशर ने बताया कि बरसात बाद एयरपोर्ट का विस्तार शुरू हो जाएगा। इसके तीन साल बाद एयरपोर्ट भव्य रूप में नजर आने लगेगा।

उन्होंने बताया कि करीब 18 हजार वर्गमीटर में एयरपोर्ट के भवन का निर्माण होना है। बाकी में टेकऑफ, लैंडिंग और पार्किंग की व्यवस्था होगी। एयरपोर्ट के विस्तार में करीब 900 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। हालांकि यह प्रारंभिक आकलन है, डीपीआर तैयार होने के बाद निश्चित बजट सामने आएगा। विस्तार के बाद शहर से एयरपोर्ट की दूरी करीब एक किलोमीटर कम हो जाएगी। यहां जाने के लिए नंदानगर के पास से अंदर जाना होगा।
विज्ञापन


यहां एक बार में 10 जहाज को पार्क करने की तैयारी है। इसका विस्तार तीन तरफ से किया जाएगा। इससे यहां एक साथ 1500 यात्री चेक-इन या चेक-आउट कर सकेंगे। यात्रियों को एयरपोर्ट तक आने-जाने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए नंदानगर चौकी से ही अंदर करीब डेढ़ किलोमीटर तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। पिछले दिनों रक्षा मंत्रालय ने गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए 42.14 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed