फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There will be a review of the action taken so far against the blood mafia gang.

Gorakhpur News: खून माफिया गिरोह पर अब तक की कार्रवाई की होगी समीक्षा

Mon, 09 Oct 2023 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
There will be a review of the action taken so far against the blood mafia gang.

विज्ञापन

प्राइवेट ब्लड बैंक का नाम सामने आने के बाद आगे नहीं बढ़ी जांच
अब एसएसपी ने पूरे प्रकरण की समीक्षा का आदेश दिया, फिर आगे होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। खून माफिया गिरोह पर हुई अब तक की कार्रवाई की एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर समीक्षा कराएंगे। इसके बाद पूछताछ में आए गए तथ्यों के आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ाएगी। दरअसल, पुलिस ने जांच कर छह लोगों को गिरोह में शामिल होने के आरोप में जेल भेजा, जबकि प्राइवेट ब्लड बैंक का नाम सामने आया था, लेकिन उसकी जांच नहीं हो सकी। अब समीक्षा कर आगे की कार्रवाई होनी है।
जानकारी के मुताबिक, 28 अगस्त को नगर निगम के पूर्व सफाई कर्मी वसील और उसके साथी केशरदेव को पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज में खून माफिया के नेटवर्क को खोला था। पुलिस की जांच में सामने आया कि मजदूर की मजबूरी का फायदा उठाकर उसके खून को आठ हजार रुपये में बेच दिया गया था। महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के कमता बुजुर्ग निवासी गोरख चौहान (30) की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर चार और आरोपियों को पकड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक के सीसीटीवी फुटेज को डिलीट कर दिया गया था। इसके बाद आखिरी बार पकड़े गए युवक ने बताया कि प्राइवेट ब्लड बैंक से भी उनकी सेटिंग थी। लेकिन इसके बाद जांच आगे नहीं बढ़ी। पुलिस अगर जांच आगे बढ़ाए तो गिरोह में शामिल अन्य लोग भी पकड़ में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि दर्ज केस की समीक्षा की जाएगी। अगर कुछ तथ्य जांच में और आए होंगे तो उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed