{"_id":"6312356f2e940b093d4ab603","slug":"there-will-be-80-wards-in-gorakhpur-municipal-corporation-municipal-commissioner-announces","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर नगर निगम में होंगे 80 वार्ड, नगर आयुक्त बोले- अब होगा और विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखपुर नगर निगम में होंगे 80 वार्ड, नगर आयुक्त बोले- अब होगा और विकास
Fri, 02 Sep 2022 10:25 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:25 PM IST
सार
बीते दिनों नगर आयुक्त ने इस संदर्भ में मुख्य मंत्री से मुलाकात भी की थी। नगर निगम ने 70 से साथ ही 80 वार्डों को लेकर भी खांका तैयार कर रखा है। दरअसल, परिसीमन के बाद नगर निगम के वार्डों की संख्या को लेकर पिछले कई दिनों से कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन द्वारा निकायों में वार्डों की संख्या और जनसंख्या को लेकर जारी नई गाइडलाइन के बाद नगर निगम में वार्डों की संख्या 80 हो गई है। इसकी पुष्टि नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि अब गोरखपुर में और विकास होगा। नगर निगम में 32 गांवों के जुड़ने के बाद वार्डों की संख्या में यह बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
बता दें कि नगर निगम में 80 निर्वाचित और 10 मनोनीत मिलाकर अब कुल 90 पार्षद होंगे। बीते दिनों नगर आयुक्त ने इस संदर्भ में मुख्य मंत्री से मुलाकात भी की थी। नगर निगम ने 70 से साथ ही 80 वार्डों को लेकर भी खांका तैयार कर रखा है। दरअसल, परिसीमन के बाद नगर निगम के वार्डों की संख्या को लेकर पिछले कई दिनों से कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन
शुरुआत में परिसीमन के लिए गठित नगर निगम की कमेटी ने शासन के निर्देशानुसार वार्डों की संख्या को 70 रखते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। लेकिन, इसके बाद भी वार्डों की संख्या बढ़ने को लेकर कयास लगते रहे।
विज्ञापन