फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There is no trace of the innocent child missing since the day his mother was murdered.

Gorakhpur News: मां की हत्या के दिन से गायब मासूम का नहीं मिल रहा सुराग

Wed, 13 Mar 2024 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
There is no trace of the innocent child missing since the day his mother was murdered.
- ननिहाल वालों को सता रही अनहोनी की आशंका
विज्ञापन

-लार थाना क्षेत्र के चुरिया में मां की हत्या के बाद से लापता मासूम का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव में मां की हत्या के बाद से डेढ़ वर्षीय मासूम लापता है। एक माह बाद भी बच्ची कहां है इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। ननिहाल के लोगों को अनहोनी की आशंका सता रही है। हालांकि मासूम व कातिल पति की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। लेकिन ना बच्ची को ढूंढ पाई है,नही हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर सकी है।
लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव में पांच फरवरी को गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप गेहूं के खेत में बोरे में रख हत्या कर फेंका गया शव मिला था। रिंकू के पिता बेचन यादव की तहरीर पर पुलिस ने पति राजू यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। तभी से उसकी तलाश कर रही है। मां की हत्या के दिन से ही डेढ़ वर्ष की बेटी भी गायब है। इधर एक माह से अधिक समय बीत चुका है। लेकिन मासूम कहां है इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। अब मासूम के ननिहाल के लोगों को बच्ची के साथ अनहोनी की आशंका सता रही है। रिंकू के पिता बेचन यादव का आरोप है कि लार पुलिस मामले में हीलाहवाली कर रही है। एक माह से अधिक समय बीत चुका है। बेटी के हत्यारोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर पुलिस कि तीन टीमें फरार हत्यारोपी के तलाश में अभी भी जुटी हुई है। उसे गिरफ्तार करने के लिए सर्विलांस का सहारा ले रही है। सूत्रों की माने तो लगातार ठिकाना बदल रहा है। पुलिस के लिए इसकी गिरफ्तारी चुनौती बन गई है।
विज्ञापन

....
कोट
फरार चल रहे हत्यारोपी पति राजू की तलाश पुलिस कर रही है। उसे गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें लगाई गई है। जल्द ही दबोच लिया जाएगा। उसके बाद बच्ची कहां है, रिंकू की हत्या क्यों हुई इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर
....
राजू के गिरफ्तार होने पर खुलेगा राज, कहां है मासूम
सलेमपुर। रिंकू की हत्या के बाद से डेढ़ वर्षीय मासूम की तलाश में पुलिस घटना कि सुबह से ही लगी है। लेकिन उससे जुड़ा सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी राजू के गिरफ्तार होते ही मासूम कहां है इसका राज खुल जाएगा।

...
क्यों हुई रिंकू की हत्या तह तक नहीं पहुंच सकी है पुलिस
सलेमपुर। बलियां जिला के मिल्कीपुर गांव के रिंकू यादव की शादी कुछ वर्षों पूर्व लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव के राजू यादव से हुई थी। आरोप है कि उसने रिंकू की हत्या कर तीन दिनों तक शव को घर में रखा। जब शव से बदबू आने लगी तो आनन-फानन में ठिकाने लगाने के लिए पास के गेहूं के खेत में फेंक दिया। हत्या किस बात को लेकर हुई है, अभी तक इसके तह में पुलिस नहीं पहुंच पाई है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed