{"_id":"69b32bb9db1fdf62630f212c","slug":"there-are-currently-43-researchers-from-other-countries-including-two-from-the-us-and-41-from-nepal-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1255778-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू में 50 के पार हो जाएगी अंतरराष्ट्रीय शोधार्थियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू में 50 के पार हो जाएगी अंतरराष्ट्रीय शोधार्थियों की संख्या
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की धमक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ रही है। इस सत्र में अंतरराष्ट्रीय शोधार्थियों की संख्या 50 के पार पहुंच जाएगी। नए प्रवेश को लेकर डीडीयू प्रशासन उत्साहित है।
डीडीयू में दो वर्ष पहले तक इक्का-दुक्का नेपाली छात्र ही प्रवेश लेते थे। पिछले दो वर्षों में नेपाल, बांग्लादेश, मलेशिया, थाइलैंड, वियतनाम, अमेरिका और कनाडा के कुल 15 विश्वविद्यालयाें के साथ डीडीयू ने एमओयू किया है। इनमें नेपाल के पांच विश्वविद्यालय शामिल हैं। नेपाल के सबसे बड़े त्रिभुवन विश्वविद्यालय से एमओयू का डीडीयू को बड़ा लाभ मिल रहा है।
डीडीयू के अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. रामवंत गुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय में कैंपस में कुल 43 अंतरराष्ट्रीय छात्र पीएचडी कर रहे हैं। इनमें दो अमेरिका और 41 नेपाल से हैं। सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 मार्च तक चलेगी। अभी तक कुल 11 आवेदन आए हैं। ये सभी नेपाल से हैं। चार-चार अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर साइंस और मैनेजमेंट में पीएचडी के लिए आवेदन किया है। विधि, शिक्षाशास्त्र और गणित के लिए एक-एक आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
इस तरह बढ़े अंतरराष्ट्रीय छात्र : सत्र 2023-24 में आठ अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने डीडीयू में प्रवेश लिया था। पीएचडी में पहली बार इतनी संख्या में विदेशी छात्र आए थे। इसके बाद सत्र 2024-25 में 35 अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने पीएचडी में प्रवेश लिया।
अंतरराष्ट्रीय छात्रों को प्रवेश परीक्षा से छूट : डॉ. रामंवत गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय छात्रों को प्रवेश परीक्षा से छूट मिलती है। उन्हें सीधा प्रवेश मिलता है। इसके लिए उन्हें अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों को अपने देश में स्थित भारतीय दूतावास से वेरीफाई कराना होता है।