{"_id":"5f684934877ceb56b7078505","slug":"theft-with-corona-patients-from-covid-ward-in-brd-medical-college-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड वार्ड में मरीजों के को सता रही है इस बात की चिंता, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड वार्ड में मरीजों के को सता रही है इस बात की चिंता, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
Mon, 21 Sep 2020 12:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में कोविड मरीजों के कीमती सामान चोरी हो रहे हैं। एक माह के अंदर दो मरीजों के सामान और मोबाइल चोरी हो चुके हैं। शिकायत पर किसी तरह गहने तो मिल गए, लेकिन मोबाइल नहीं मिला।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के 200 बेड के सुपर स्पेशिलटी ब्लॉक में बने कोविड वार्ड में देवरिया के एक मरीज भर्ती थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस बीच उनका 80 हजार रुपये का आईफोन चोरी हो गया। उनके भाई ने पुलिस चौकी पर तहरीर दी। इसके दो दिन बाद आईफोन वार्ड में रखा मिला।
विज्ञापन
वहीं शनिवार को एक महिला की मौत हो गई। भर्ती होने के दौरान वह गले में चेन व कान में बाली पहनी थी। उनका शव जब प्लास्टिक बैग में पैक कर बाहर लाया गया तो परिजनों ने गहनों के बारे में पूछा। कर्मचारियों ने बताया कि जो पहनी थी, उसी के साथ पैक कर दिया गया है। परिजन बैग खोलकर देखना चाहे तो कर्मचारियों में खलबली मच गई। कर्मी शव को अंदर ले गए और गहनें पहनाकर बाहर ले आए। इसके बाद उन्होंने दिखाया। हालांकि उनका मोबाइल व थरमस नहीं मिला।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि बीआरडी में जो भी मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं उन्हें कीमती सामान लेकर नहीं आना चाहिए। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सभी को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी मरीज का सामान गायब न होने पाए। अगर ऐसा होता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।