{"_id":"6478457d5b6d3eca600f2276","slug":"theft-of-five-lakhs-including-jewelry-from-house-in-gorakhpur-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: लिपिक के घर से गहने समेत पांच लाख की चोरी, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: लिपिक के घर से गहने समेत पांच लाख की चोरी, पुलिस कर रही जांच
Thu, 01 Jun 2023 12:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:45 PM IST
सार
चोर, आलमारी के लॉकर में रखा सोने की चेन, मंगलसूत्र,कान की बाली,टीका,अंगूठी व चालीस हजार रुपये नगद और कमरे में लगा एलसीडी टीवी व लैपटॉप उठा ले गए। कीमती कपड़े भी चुरा ले गए थे। सभी चोरी के सामान की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के परसिया गांव में लिपिक आकाश तिवारी के मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवर उठा ले गए। आकाश के मुताबिक, घर में पांच लाख रुपये की चोरी हुई है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के परसिया निवासी आकाश तिवारी, कुशीनगर में किशोर न्याय बोर्ड रविंद्रनगर में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। गुलरिहा में मेट्रोपोलिटन स्कूल के पास नहर के किनारे मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार रात परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होने ससुराल चले गए थे। मंगलवार रात जब लौटे तो मकान के गेट का ताला टूटा हुआ था। आलमारी का लाकर भी टूटा था।
इसे भी पढ़ें: परिजनों ने तय कर दी थी किसी और से शादी, नाराज युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
चोर, आलमारी के लॉकर में रखा सोने की चेन, मंगलसूत्र,कान की बाली,टीका,अंगूठी व चालीस हजार रुपये नगद और कमरे में लगा एलसीडी टीवी व लैपटॉप उठा ले गए। कीमती कपड़े भी चुरा ले गए थे। सभी चोरी के सामान की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना पर गुलरिहा पुलिस पहुंची और जांच में जुटी है।
लिपिक की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।