फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Theft of five lakhs including jewelry from house in Gorakhpur

गोरखपुर: लिपिक के घर से गहने समेत पांच लाख की चोरी, पुलिस कर रही जांच

Thu, 01 Jun 2023 12:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Jun 2023 12:45 PM IST
सार

चोर, आलमारी के लॉकर में रखा सोने की चेन, मंगलसूत्र,कान की बाली,टीका,अंगूठी व चालीस हजार रुपये नगद और कमरे में लगा एलसीडी टीवी व लैपटॉप उठा ले गए। कीमती कपड़े भी चुरा ले गए थे। सभी चोरी के सामान की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
Theft of five lakhs including jewelry from house in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के परसिया गांव में लिपिक आकाश तिवारी के मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवर उठा ले गए। आकाश के मुताबिक, घर में पांच लाख रुपये की चोरी हुई है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के परसिया निवासी आकाश तिवारी, कुशीनगर में किशोर न्याय बोर्ड रविंद्रनगर में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। गुलरिहा में मेट्रोपोलिटन स्कूल के पास नहर के किनारे मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार रात परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होने ससुराल चले गए थे। मंगलवार रात जब लौटे तो मकान के गेट का ताला टूटा हुआ था। आलमारी का लाकर भी टूटा था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: परिजनों ने तय कर दी थी किसी और से शादी, नाराज युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर, आलमारी के लॉकर में रखा सोने की चेन, मंगलसूत्र,कान की बाली,टीका,अंगूठी व चालीस हजार रुपये नगद और कमरे में लगा एलसीडी टीवी व लैपटॉप उठा ले गए। कीमती कपड़े भी चुरा ले गए थे। सभी चोरी के सामान की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना पर गुलरिहा पुलिस पहुंची और जांच में जुटी है।

लिपिक की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed