फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   theft in house

भागलपुर में मेन दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Mon, 17 May 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
theft in house
भागलपुर में मेन दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

भागलपुर। कस्बे के चौराहे पर एक मकान के मेन दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने नगदी समेत करीब दस लाख का समान उठा ले गए। परिवार के लोग रिश्तेदार की मृत्यु हो जाने पर बाहर गए थे। सोमवार की शाम वापस आने पर चोरी की जानकारी हुई।

मईल थाना क्षेत्र के बलिया उत्तर गांव निवासी समशाद अली और जमशेद अली दोनों भाई भागलपुर पिंडी रोड पर मेन चौराहे से पूरब सड़क पर ही मकान बना कर रहते हैं। शनिवार को पूरा परिवार बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने गोरखपुर चला गया था। इसी बीच चोरों ने खाली मकान देख मकान के मेन दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी समेत करीब दस लाख रुपये के जेवरात उठा ले गए। सोमवार शाम जब परिवार के लोग लौटे तो दरवाजे का ताला खुला देख भौचक्के रह गए। अंदर गए तो आलमारी, बक्सा, दीवान व बेड खुला मिला। सारा जेवरात व नगदी रखा गायब था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस चौकी को दी। इस संबंध में मईल थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed