{"_id":"696162b83c6b66e4560852c2","slug":"theft-in-aryanagar-hanuman-temple-cctv-footage-shows-youth-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1192554-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आर्यनगर हनुमान मंदिर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज दिखा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आर्यनगर हनुमान मंदिर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज दिखा युवक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर के आर्यनगर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बुधवार देर रात चोरी हो गई। चोरों ने मंदिर में घुसकर दानपात्र उठाया और भाग गए। पूरी घटना मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई है।
मंदिर के महंत राजन कुमार दास ने बताया कि घटना सात जनवरी की रात हुई। चोरों ने प्राचीन मां कामिनी देवी व हनुमान मंदिर को निशाना बनाया और करीब 1,200 रुपये नकद से भरा दानपात्र उठाकर ले गए। सुबह पूजा के दौरान जब मंदिर के कपाट खोले गए तो दानपात्र गायब मिला। इसके बाद महंत ने कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि मंदिर के पास खाली दानपात्र बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि 10 दिन पहले हट्ठी माता मंदिर में चोरी हो गई थी।