फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Theft at engineer's house over 15 days; two young women arrested.

Gorakhpur News: इंजीनियर के घर 15 दिन से चोरी, दो युवतियां गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Theft at engineer's house over 15 days; two young women arrested.
गोरखपुर। रेलवे स्टेडियम कॉलोनी में रहने वाले रेलवे इंजीनियर के घर करीब 15 दिनों से लगातार रुपये और सामान चोरी होने का बुधवार को कैंट थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इंजीनियर के आवास के आउटहाउस में रहने वाली कुशीनगर और महराजगंज जिले की दो युवतियों समेत एक किशोरी को पकड़ा है। महराजगंज की युवती और किशोरी सगी बहनें हैं, जबकि तीसरी युवती कुशीनगर की रहने वाली है। तीनों एक ही परिसर के आउटहाउस में रहती थीं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का मोबाइल और मकान से चुराया गया सोने का झाला बरामद किया है।
विज्ञापन

रेलवे इंजीनियर के घर से करीब 15 दिनों से लगातार दो से पांच हजार रुपये गायब हो रहे थे। परिवार को शुरुआत में चोरी की जानकारी नहीं हो सकी। करीब एक सप्ताह पहले इंजीनियर की पत्नी के कान का सोने का झाला भी गायब हो गया। रुपये और सामान लगातार गायब होने पर परिवार ने कैंट पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस का शक आवास के आउटहाउस में रहने वाली तीनों पर गया। पूछताछ में तीनों ने मौका देखकर घर से रुपये और सामान चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, चोरी की रकम से एक युवती ने मोबाइल फोन भी खरीदा था। प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों की भूमिका पहले से तय रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियर की पत्नी के कमरे से बाहर निकलते ही किशोरी निगरानी करती थी। दूसरी युवती गेट के पास रहती थी, जबकि तीसरी कमरे में जाकर रुपये और सामान निकालती थी। चोरी करने के बाद तीनों वापस उसी आउटहाउस में लौट जाती थीं। पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं, नाबालिग किशोरी को बालिका सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने बरामद चोरी के सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed